back to top

भारतीय टीम मिस्र में विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से हटी

चेन्नई । भारतीय टीम ने इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के मद्देनजर शनिवार से शर्म अल शेख में शुरू होने वाली विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है क्योंकि डर है कि इससे खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। टूर्नामेंट में देश के 39 खिलाड़ियों को हिस्सा लेना था जिसका आयोजन स्थल इजराइल सीमा से 400 किमी से कम की दूरी पर है। टूर्नामेंट में अंडर-12, अंडर-10 और अंडर-8 वर्ग की स्पर्धाएं होनी हैं।

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने गाजा में तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्व संस्था फिडे से टूर्नामेंट को स्थगित करने का अनुरोध किया है। एआईसीएफ ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी में चल रही स्थिति और प्रतिभागियों की उम्र को ध्यान में रखते हुए उचित विचार-विमर्श के बाद विश्व कैडेट शतरंज चैंपियनशिप-2023 से भारतीय टीम की भागीदारी वापस लेने का निर्णय लिया गया।

एआईसीएफ के सूत्रों के अनुसार लगभग 80 लोगों को टूर्नामेंट के लिए शर्म अल शेख जाना था जिसमें खिलाड़ी, कोच और खिलाड़ियों के साथ आए लोग शामिल थे। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने युवा खिलाड़ियों की सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लिया क्योंकि मिस्र की सीमा गाजा के साथ-साथ इजराइल से भी लगती है। इसमें कहा गया, चैंपियनशिप का मेजबान शहर शर्म अल शेख इजराइल सीमा से 400 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है और संघर्ष की स्थिति में काफी कम समय में पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक एयरलाइन प्रभावित हो सकती हैं।

महासंघ ने अप्रत्याशित घटना और अप्रत्याशित परिदृश्यों के आधार पर यह कठोर निर्णय लिया क्योंकि हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वाेपरि महत्व देते हैं, भले ही हमारे खिलाडयों ने इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग एक वर्ष की ट्रेनिंग की हो। अधिकारी ने यह भी कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखना था और गाजा की स्थिति के कारण उड़ान संचालन को लेकर अनिश्चितताएं हैं।

इजराइल ने गाजा पर शासन करने वाले इस्लामिक आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ अभूतपूर्व हमला शुरू कर दिया है। इससे पहले हमास के लड़ाके सात अक्टूबर को सीमा पर बाड़ को तोड़कर देश के दक्षिण हिस्से में हवा, जमीन और समुद्र के माध्यम से घुस गए थे और तबाही मचाई थी।

RELATED ARTICLES

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

आंगनबाड़ी केंद्र…अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

20 हजार से अधिक सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई किट का वितरण लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार प्रदेश में शिक्षा की मजबूत नींव आंगनबाड़ी केंद्रों...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...

होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा।...

लखीमपुर खीरी के धौरहरा ब्लॉक को मिला गोल्ड और बांकेगंज को ब्रॉन्ज मेडल

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग ने एस्पिरेशनल ब्लॉक के तहत...