back to top

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम रवाना

मुंबई। भारत की अंडर-19 टीम वर्ल्ड कप के शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुई। 17 जनवरी से शुरू हो रहे इस वर्ल्ड कप में मौजूदा चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरूआत श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को करेगी। चार बार की विश्व विजेता भारतीय टीम की कमान प्रियम गर्ग को सौंपी गई, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव चंद जुरेल टीम के उपकप्तान हैं।

13वें वर्ल्ड तप में इस बार कुल 16 टीमें वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं, जिसे चार ग्रुपों में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-ए में है। भारत का दूसरा मुकाबला जापान और तीसरा न्यूजीलैंड से होगा। इस वर्ल्ड का खिताबी मुकाबला नौ फरवरी को खेला जाएगा। बता दें कि हर ग्रुप में चार ही टीमें होंगी। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। वॉर्म अप मैच 12 से 15 जनवरी के बीच जोहानसबर्ग और प्रिटोरिया में खेले जाएंगे।

चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे। भारत ने अब तक चार, आॅस्ट्रेलिया ने तीन, पाकिस्तान ने दो और इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका 1-1 बार यह अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। मालूम हो कि भारत ने 2018 में आॅस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

भारतीय टीम: प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (विकेटकीपर और उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्र, विद्याधर पाटिल।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...