back to top

एशिया कप 2023 के भारतीय टीम का एलान, राहुल और अय्यर के साथ इन खिलाडियों को मिला मौका

नयी दिल्ली. चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सोमवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी पहली बार एकदिवसीय प्रारूप के लिए टीम में जगह दी गई।

राहुल और अय्यर की फिटनेस पर सवालिया निशान लगे थे। यह दोनों खिलाड़ी क्रमश: जांघ और पीठ दर्द से उबर कर वापसी कर रहे हैं। अय्यर ने अपना आखिरी मैच मार्च में जबकि राहुल ने मई में खेला था।

चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने जहां अय्यर को पूरी तरह से फिट घोषित किया वहीं राहुल की फिटनेस को लेकर सवालिया निशान बना हुआ है। अगरकर ने टीम घोषित करते हुए यहां कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। हाल में राहुल को मामूली चोट के कारण परेशानी हो गई थी।

वर्मा ने अभी तक वनडे नहीं खेले हैं और जब अगरकर से उन्हें टीम में शामिल करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वेस्टइंडीज में हमने उनका न सिर्फ प्रदर्शन बल्कि जज्बा भी देखा। इससे हमें उन्हें टीम के साथ ले जाने का अवसर मिला। हम उन्हें कुछ अनुभव दिलाना चाहते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और काफी प्रतिभाशाली लगते हैं।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (राहुल के बैकअप के रूप में)।

यह भी पढ़े—- चाँद पर पहुंचना भारत के लिए क्यों फायदेमंद, आइये विस्तार से इसके बारे में जानें

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...