back to top

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ

​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प

​भारतीय कालगणना ही विश्व की सबसे वैज्ञानिक पद्धति: डॉ. नीरज सिंह

​लखनऊ। भारतीय संस्कृति के संवर्धन और विक्रम संवत 2083 के भव्य स्वागत के निमित्त, ‘भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति’ द्वारा संचालित जन-जागरण अभियान के तहत बुधवार को सरस्वती कुंज, निराला नगर में एक सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन किया गया। मुख्य संयोजक अभिषेक खरे की अगवाई में सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय नववर्ष केवल कैलेंडर का बदलना नहीं, बल्कि हमारी ऋषि परंपरा और प्रकृति के चक्र का उत्सव है। आज जब पूरी दुनिया भारतीय मूल्यों की ओर देख रही है, तब यह आवश्यक है कि हम अपनी गौरवशाली विरासत को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर लौट रहा है। हमारा संकल्प होना चाहिए कि चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा पर हर सनातनी घर की छत पर भगवा ध्वज शान से लहराए और हर आंगन दीपों की रोशनी से जगमगाए।
​मुख्य वक्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने नववर्ष के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय कालगणना सृष्टि के आरंभ से जुड़ी है और यह पूरी तरह से खगोलीय गणनाओं पर आधारित है। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं पर गर्व करने का आह्वान किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार व मुख्य संयोजक अभिषेक खरे के सहयोग से ‘मां गायत्री दीपयज्ञ’ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों दीपों की लौ ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी के भीतर सनातन परंपराओं के प्रति गर्व का भाव जागृत करना है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि भारतीय नववर्ष हमारी अस्मिता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि हर सनातनी इस पावन पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाए। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमर्श कुमार रस्तोगी, मंत्री संजीव बालाजी श्याम जी अग्रवाल एवं मंत्री उषा अग्रवाल सहित शहर की अनेक गणमान्य विभूतियां शामिल रहीं।
​संयोजक अभिषेक खरे ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति का लक्ष्य हर घर में दीपावली जैसा उत्साह पैदा करना है ताकि हम अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़े रहें।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

आज से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, गुरु बृहस्पति राजा और मंगल देव होंगे मंत्री

लखनऊ। पंचांग के मुताबिक 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होने जा रही है। आपको बता दें कि...