फोक फ्यूजन कला प्रदर्शनी में झलकी भारतीय लोक कलाओं की छटा

कुंस्कप्सकोलन लखनऊ में आयोजित भव्य आर्ट एग्जीबिशन

लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन में एक भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय लोक कलाओं की जीवंतता और समृद्धता को बखूबी प्रस्तुत किया।
इस कला प्रदर्शनी में बच्चों ने मधुबनी, थंका, गोंड आर्ट, पट्टचित्रा, और पिचवाई जैसी पारंपरिक भारतीय कलाओं पर काम किया। खास बात यह रही कि सभी चित्रों को प्राकृतिक रंगों से तैयार किया गया, जिससे बच्चों में पारंपरिक तकनीकों के साथ-साथ सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न हुई। सभी चित्रों के फ्रÞेम भी पर्यावरण के अनुकूल संसाधनों से बनाए गए थे। इस पूरे प्रोजेक्ट पर छात्रों ने एक महीने से अधिक समय तक मेहनत की, जिसके परिणामस्वरूप कला का एक सुंदर संगम प्रस्तुत किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रशांत मिश्रा (डायरेक्टर आॅपरेशंस) द्वारा किया गया। उनके साथ मंच पर मौजूद रहे त्रदीप खरे, सुदीप सिंह, पंचानन मिश्रा, हितेश चंदना। कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण रहा भारतीय शास्त्रीय संगीत का लाइव प्रदर्शन, जिसने पूरे माहौल को और भी संगीतमय बना दिया। कला प्रदर्शनी न सिर्फ एक रचनात्मक प्रयास था, बल्कि यह विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक भी बन गई। कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी अत्यंत सफल और सराहनीय रही।

RELATED ARTICLES

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रद्धा व सत्कार से मना गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व मंगलवार को शहर भर के गुरुद्वारों में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया...

9 वर्ष की उम्र में शुरू किया अभिनय : आर्यन

11 साल तक पहुंचते पहुंचते कर कर डालीं 45 फिल्मेंलखनऊ। भोजपुरी फिल्में बहुत तेजी से बनती हैं और, एक बार जो सितारा भोजपुरी फिल्मों...

Latest Articles