back to top

चीन में भारतीय दूतावास ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम कर्मचारियों तक किया सीमित

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने बीजिंग और उसके आसपास के प्रांतों में कोरोना वायरस मामले फिर से आने के मद्देनजर सोमवार को घोषणा की कि इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण कार्यक्रम केवल उसके कर्मचारियों तक ही सीमित होगा।

दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बीजिंग और इसके आस-पास के प्रांतों, हेबेई और हेइलोंगजियांग में कोविड-19 महामारी से संबंधित वर्तमान परिदृश्य एवं पाबंदियों एवं नियंत्रण उपायों को देखते हुए झंडारोहण समारोह केवल दूतावास के अधिकारियों की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर दूतावास में आयोजित होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम में बीजिंग और आसपास के प्रांतों से बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी शामिल होते हैं। यहां आधिकारिक मीडिया के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से सामने आने के बीच चीन के 11 क्षेत्रों में लॉकडाउन है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम वुहान आई है जहां घातक वायरस कोरोना वायरस सबसे पहले सामने आया था। यह टीम महामारी की उत्पत्ति की जांच करने के लिए आई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने सोमवार को बताया कि कोविड-19 के 109 नए मामले सामने आए हैं।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...