back to top

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2020-21 में सात प्रतिशत संकुचित होगी : एसबीआई

मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शोध प्रभाग एसबीआई रिसर्च की ताजा रपट में कहा गया कि तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि के बाजवूद चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत संकुचित हो सकती है। इससे पहले एसबीआई शोध ने 2020-21 के दौरान जीडीपी में 7.4 प्रतिशत संकुचन की बात की थी।

अप्रैल-सितंबर के दौरान अर्थव्यवस्था में 15.7 प्रतिशत संकुचन हुआ, लेकिन यदि एसबीआई का विश्लेषण सही साबित हुआ तो दूसरी छमाही में जीडीपी 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। एसबीआई के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष ने कहा कि 41 महत्वपूर्ण सूचकांकों में 51 प्रतिशत तेजी दर्शा रहे हैं, जिसके चलते अर्थव्यवस्था के तीसरी तिमाही में 0.3 प्रतिशत की वृद्घि के साथ अर्थव्यस्था आर्थिक तेजी की पटरी पर लौट सकती है।

उन्होंने कहा कि अंतिम आंकड़े सुखद आश्चर्य पैदा करने वाले हो सकते हैं। घोष ने कहा, अब हमें उम्मीद है कि जीडीपी में गिरावट पूरे साल के लिए सात प्रतिशत रहेगी, जो हमारे पिछले पूर्वानुमान 7.4 प्रतिशत की तुलना में कम है। साथ ही चौथी तिमाही में वृद्घि सकारात्मक दिशा में लगभग 2.5 प्रतिशत हो सकती है।

एसबीआई रिसर्च ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में आर्थिक वृद्घि 11 प्रतिशत रहने के अपने अनुमान को बरकार रखा है। आर्थिक समीक्षा में अगले साल की वृद्धि 11 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबि भारतीय रिजर्व बैंक का अनुमान हे कि वृद्घि 10.5 प्रतिशत रहेगी।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...