back to top

भारतीय राजदूत ने अमेरिकी वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री के साथ द्विपक्षीय मामलों पर की चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजार के साथ द्विपक्षीय मामलों पर इस सप्ताह चर्चा की। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा कि म्नुचिन और संधू ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की।

उसने बताया कि दोनों ने धनशोधन और आतंकवाद को वित्त पोषण के मामलों पर सहयोग के अलावा दोनों देशों के आर्थिक दृष्टिकोण पर चर्चा की। संधू ने मंगलवार को बैठक के बाद ट्वीट किया कि मजबूत द्विपक्षीय आर्थिक एवं वित्तीय साझीदारी, द्विपक्षीय निवेशों को आगे बढ़ाने की पहलों और वैश्विक महामारी के बाद आर्थिक सुधार को आगे बढ़ाने के लिए भारत और अमेरिका के सहयोग पर म्नुचित के साथ उपयोगी वार्ता की।

संधू ने सोमवार को अजार के साथ बातचीत की। राजदूत ने ट्वीट किया कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग मजबूत करने और द्विपक्षीय एवं वैश्विक वस्तुओं के लिए अहम आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों को लेकर अजार के साथ फलदाई वार्ता हुई।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...