back to top

रोमांचक मुकाबले में भारी पड़ी विराट सेना

कटक। भारत ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे की सीरीज के आखिरी मैच में रविवार को 4 विकेट से हरा दिया। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले 50 ओवर में पांच विकेट पर 315 रन बनाए थे। भारत ने 48.4 ओवर में 6 विकेट पर 316 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। विंडीज के खिलाफ उसकी ये लगातार 10वीं सीरीज जीत है। पिछली बार 2006 में हार मिली थी। भारत ने इस जीत के साथ ही कटक में सबसे बड़ा लक्ष्य भी हासिल कर लिया। इससे पिछला रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम दर्ज था।

तब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में 273 रन का लक्ष्य हासिल किया था। कप्तान विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने करियर का 55वां अर्धशतक लगाया। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 और शार्दुल ठाकुर ने 17 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 30 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

जडेजा ने कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन 89 और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए नवदीप सैनी ने दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

महिला वनडे विश्व कप फाइनल के टिकट नहीं मिलने से प्रशंसक निराश, महज 100 रुपये थी कीमत

नवी मुंबई । हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप में इतिहास रचने से एक जीत दूर है।...

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...