back to top

विश्व मुक्केबाज़ी कप में भारत ने रचा नया इतिहास, पहली बार जीते इतने पदक

  • भारत ने विश्व मुक्केबाजी कप में तीन स्वर्ण, पाँच रजत और तीन कांस्य के साथ कुल 11 पदक जीतकर अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की

अस्ताना। भारत की महिला मुक्केबाजों ने रविवार को दूसरे विश्व मुक्केबाजी कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया। साक्षी (54 किग्रा), जस्मीन (57 किग्रा) और नूपुर (80 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल किए। इनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने कुल 11 पदकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। जिसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। यह अब तक इस प्रतियोगिता में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

जुगनू (पुरुष 85 किग्रा), पूजा रानी (महिला 80 किग्रा),हितेश गुलिया (पुरुष 70 किग्रा) आर अभिनाश जामवाल (पुरुष 65 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल में हारने के बाद रजत पदक के साथ समापन किया। साक्षी ने महिलाओं के 54 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में अमेरिका की योसलाइन पेरेज के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाकर सर्वसम्मत फसला प्राप्त किया जबकि जस्मीन ने महिलाओं के 57 किग्रा भार वर्ग में ब्राजील की जुसीलेन सेक्वेरा रोमेउ को 4 -। से हराया। इसके बाद नूपुर ने 80 किग्रा से अधिक के भार वर्ग के फाइनल में कजाकिस्तान की मुक्केबाज येलदाना तालीपोवा की चुनाती को पार करते हुए 5 – 0 से जीत दर्ज की। अंतिम दिन के पहले सत्र में साक्षी ने भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला।

इसे भी पढ़ें : एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने पक्के किए 43 पदक

मीनाक्षी 48 किग्रा के फाइनल में नाजिम काइजेबे से 2-3 से हार गर्इं। जुगनू को कजाकिस्तान के बेकजाद नूरदालेटोव के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा जबकि पूजा को आस्ट्रेलिया की एसिटा फ्लिंट के खिलाफ इसी अंतर से शिकस्त मिली। हितेश ब्राजील के कायन ओलिवेरा के खिलाफ 0-5 से हार गए जबकि जामवाल यूरी फाल्काओ के खिलाफ 2-3 से हार गए। संजू (महिला 60 किग्रा), निखिल दुबे (पुरुष 75 किग्रा) आर नरेंद्र (पुरुष 90 किग्रा) ने कांस्य पदक के साथ समापन किया।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...