back to top

एफआईएच प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लय कायम रखने उतरेगा भारत

भुवनेश्वर। मेजबान भारत एफआईएच प्रो लीग में शुक्रवार को पिछले चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा तो उसका इरादा शानदार फार्म कायम रखने का होगा। भारत ने एफआईएच प्रो हाकी लीग में पदार्पण करते हुए शानदार शुरूआत की और चार मैचों में आठ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ छह में से पांच अंक बनाए। इसके बाद विश्व और यूरोपीय चैम्पियन बेल्जियम के खिलाफ 2.1 से जीत दर्ज करके तीन अंक हासिल किए। बेल्जियम ने दूसरा मैच 3.2 से जीता। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राहम रीड की कोचिंग में भारत ने पिछले कुछ समय में शानदार हाकी खेली है। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम लीग के अगले कुछ मैच विदेश में खेलेगी।

दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पिछले 30 में से 22 मैच जीते हैं। उसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच के बाद कभी पराजय का सामना नहीं किया। हाल ही में सर्वश्रेष्ठ कोच का एफआईएच पुरस्कार जीतने वाले कोलिन बैच ऑस्ट्रेलिया के कोच है। ऑस्ट्रेलिया ने कलिंगा स्टेडियम पर चैम्पियंस ट्राफी 2014 सेमीफाइनल में जर्मनी से मिली हार के बाद निर्धारित समय में कोई मैच नहीं गंवाया है।

इसी मैदान पर 2017 हॉकी विश्व लीग फाइनल में सभी छह मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया अपराजेय रहा था। इसके बाद 2018 विश्व कप सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने उसे पेनल्टी शूटआउट में हराया था। ऑस्ट्रेलिया इस समय लीग में चार मैचों में छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। बेल्जियम के खिलाफ दो मैचों में उसे एक ही अंक मिला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों के बाद भारतीय टीम जर्मनी (25 और 26 अप्रैल) और ब्रिटेन (दो और तीन मई) में खेलेगी। इसके बाद 23 और 24 मई को न्यूजीलैंड से यहां खेलना है। फिर अर्जेंटीना में पांच और छह जून को खेलेगी और आखिरी चरण के मैच 13 और 14 जून को स्पेन के खिलाफ यहां खेले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...