back to top

विश्वगुरू रह चुके भारत को बौद्धिक नेतृत्व फिर से हासिल करने की जरूरत : नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि भारत विश्वगुरू के रूप में जाना जाता था और उसे अपने बौद्धिक नेतृत्व को पुन: हासिल करने तथा एक बार फिर से ज्ञान एवं नवोन्मेष के केंद्र के रूप में उभरने की जरूरत है।

वेंकैया नायडू ने कहा, नवोन्मेष हमेशा ही मानव की प्रगति का महत्वपूर्ण तत्व रहा है। शून्य तथा दाशमिक प्रणाली के आविष्कार से लेकर नवोन्मेष तक का भारत में समृद्ध इतिहास रहा है। भारत विश्वगुरू के रूप में जाना जाता था। हमें उस बौद्धिक नेतृत्व को फिर से हासिल करने की जरूरत है। हमें फिर से ज्ञान और नवोन्मेष के केंद्र के रूप में उभरने की जरूरत है।

नवाचार के लिए संस्थानों को अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग 2020 पुरस्कार प्रदान किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा, हमारे यहां काफी प्रतिभाशाली युवा हैं जो नए विचारों से भरे हैं और उनमें नए पथ पर आगे बढ़ते हुए ऐसे विचारों को लागू करने की इच्छा और जुनून है। युवा हमारे देश के भविष्य को परिभाषित करेंगे। इन्हें प्रोत्साहन, सुविधा और मान्यता प्रदान करने की जरूरत है। उन्हें नए फलक की तलाश करने के लिए जरूरी मार्गदर्शन और स्वतंत्रता प्रदान किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि नवोन्मेष को जनआंदोलन बनाना वक्त की जरूरत है और इसके लिए छात्रों को लीक से हटकर सोचने वाला विचारक बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छात्रों में नवोन्मेष और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने चाहिए ताकि वे समस्या का रचनात्मक समाधान निकालने वाले उद्यमी और रोजगार सृजनकर्ता बन सकें।

नायडू ने कहा कि शिक्षा ऐसी हो कि विद्यार्थियों को रचनात्मक बनाए। उन्हें लीक से हट कर समाधान सोचना सिखाए। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में नवोन्मेष पर खास ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में भारत ने नवोन्मेष और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वैश्विक नवोन्मेष सूचकांक में हम 2015 में 81वें स्थान पर थे और 2019 में 52 वें स्थान पर पहुंच गए।

अटल नवाचार उपलब्धि संस्थान रैंकिंग-2020 (एआरआईआईए) में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान की श्रेणी में आईआईटी मद्रास ने शीर्ष स्थान हासिल किया। आईआईटी बंबई को दूसरा और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान मिला। चौथा स्थान आईआईएससी और पांचवां स्थान आईआईटी खडगपुर ने हासिल किया। इसमें छह श्रेणियों के तहत पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें केवल महिलाओं वाले उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए एक विशेष श्रेणी भी शामिल है।

इस विशेष श्रेणी का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और नवाचार व उद्यमिता के क्षेत्र में लैंगिक समानता लाना है। इसके अलावा अन्य पांच श्रेणियों में केंद्र द्वारा वित्त पोषित संस्थान, राज्य द्वारा वित्त पोषित विश्वविद्यालय, राज्य द्वारा वित्त पोषित स्वायत्त संस्थान, निजी व डीम्ड विश्वविद्यालय और निजी संस्थान शामिल हैं। एआरआईआईए मानव संसाधन विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) की एक पहल है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...

रामघाट पर बरसा भजनामृत, सराबोर हुए श्रद्धालु

सांस्कृतिक विरासत दर्शन यात्रा सम्पन्नलखनऊ। भारतीय सांस्कृतिक विरासत दर्शन के उद्देश्य से लोक संस्कृति शोध संस्थान के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय चित्रकूट यात्रा...