back to top

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने इस अनुभव का इस्तेमाल कर रहे हैं बुमराह

किंगस्टन: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि इंग्लैंड में ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करने के अनुभव का उन्हें यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में फायदा मिला है। शानदार फार्म में चल रहे बुमराह ने पहले टेस्ट में सात रन देकर पांच विकेट लिए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट में हैट्रिक लेकर वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए। बुमराह ने 12.2 ओवर में 27 रन देकर छह विकेट लिए। उन्होंने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, मैने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेला है। हमने काफी टेस्ट मैच खेले और ड्यूक गेंद से गेंदबाजी की। इससे काफी मूवमेंट मिलती है। इससे आपको आउटस्विंग और इनस्विंग डालने का आत्मविश्वास मिलता है। मुझे इस अनुभव का फायदा मिला।

 

भारत अब श्रृंखला में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के करीब पहुंच गया है। जीत के लिए 468 रन के जवाब में मेजबान टीम ने दो विकेट 45 रन पर गंवा दिए। भारत की रणनीति के बारे में पूछने पर बुमराह ने कहा कि पहली पारी में दबाव बनाना लक्ष्य था। उन्होंने कहा, आपको विकेट और हालात का आकलन करके उसके अनुरूप गेंदबाजी करनी होती है। यहां विकेट में अधिक उछाल थी और ऐसे में शार्ट गेंद डालने के लालच से बचना जरूरी था। हमने सही जगह पर गेंद डालकर दबाव बनाया।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...