back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: कप्तान के भरोसे पर खरा उतरने से खुश हैं जडेजा

नार्थसाउंड: रवींद्र जडेजा इस बात से खुश हैं कि वह अर्धशतक जड़कर कप्तान विराट कोहली के उन पर भरोसे पर खरा उतरने में सफल रहे क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके चयन पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे। जडेजा ने 112 गेंद में 58 रन की पारी खेली और इशांत शर्मा (19) के साथ आठवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभाई जिससे भारतीय टीम पहली पारी में 297 रन पर आल आउट हो गई। उन्होंने कहा, मुझ पर प्रदर्शन करने का कोई दबाव नहीं था। निश्चित रूप से आपको अच्छा लगता है जब कप्तान आप पर भरोसा दिखाता है और आपको मुख्य खिलाड़ी मानता है। यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है क्योंकि आपका कप्तान आप पर विश्वास दिखा रहा है।

 

उन्होंने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं भरोसे को सही ठहराने में सफल रहा। मैं भविष्य में भी ऐसा ही करता रहूंगा। सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया जबकि जडेजा को मौका मिला। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और सौरव गांगुली ने अश्विन के बाहर होने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा, जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, मैं भागीदारी निभाना चाहता था। मैं पुछल्ले बल्लेबाज जैसे इशांत, शमी और बुमराह के साथ खेलने पर ध्यान लगा रहा था। उन्होंने कहा, मैं अपने खेल पर ध्यान लगा रहा था। मैं यह नहीं सोच रहा था कि बाहर क्या हो रहा है और दूसरे क्या सोच रहे हैं। मैं मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहा था।

 

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...

ज्ञानदान युगधर्म है जो सबको करना चाहिए : उमानन्द शर्मा

460वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज,...