back to top

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ कर थोड़ा भावुक हो गए थे रहाणे

किंगस्टन: भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि दो साल के सूखे के बाद 10वां टेस्ट शतक जड़ना विशेष था और वह एंटीगा में ऐसा करने के बाद थोड़े भावुक हो गए थे। रहाणे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 81 और 102 रन की मैच विजेयी पारियां खेलीं जिससे भारत ने एंटीगा में 381 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की। रहाणे ने यहां पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि 10वां शतक सचमुच काफी विशेष था। मैं किसी विशेष जश्न के बारे में नहीं सोच रहा था, यह अपने आप हुआ। मैं थोड़ा भावुक हो गया था। टेस्ट श्रृंखला से पहले रहाणे की फार्म पर काफी बहस चल रही थी लेकिन भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान ने अपने आलोचकों को चुप कर दिया। उन्होंने कहा, यह 10वां शतक जडऩे में मुझे दो साल लगे। जैसा कि मैंने कहा कि प्रक्रिया हमेशा ही मेरे लिए काफी मायने रखती है। हर श्रृंखला से पहले तैयारी काफी अहम होती है। वास्तव में मैं पूरे दो वर्षों से ऐसा कर रहा था इसलिए यह 10वां शतक सचमुच काफी अहम था।

 

भारत ने पहली पारी में 25 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे तब रहाणे बल्लेबाजी करने उतरे और इस बल्लेबाज ने इसे टीम के लिए विशेष करने के मौके के रूप में देखा। रहाणे ने कहा, हम दबाव में थे। मुझे लगा कि वेस्टइंडीज ने पूरे दिन सचमुच काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। यह अपनी टीम के लिए कुछ विशेष करने का मौका था। मुझे लगता है कि परिस्थितियों के कारण मैं अपने बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि तब साझेदारी करना काफी अहम था और एक खिलाड़ी को बल्लेबाजी करनी थी और हम यह जानते थे। उन्होंने कहा, मैंने सोचा कि यह मेरे लिए भी कुछ विशेष होगा क्योंकि हम जानते थे कि हम उस समय मुश्किल स्थिति में थे। खुश हूं कि हमने उस स्थिति से वापसी करते हुए सचमुच काफी अच्छा किया।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...