back to top

भारत ने डिजिटल समाधानों के माध्यम से गरीबों की जरूरतों को किया रेखांकित

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में डिजिटल पहल के माध्यम से गरीबों और कमजोरों की जरूरतों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न हुई समस्यों ने प्रौद्योगिकी और जन-केंद्रित समाधान को राष्ट्र विकास के प्रतिमान का एक महत्वपूर्ण घटक बनाने की जरूरत को रेखांकित किया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजनयिक टी. एस. त्रिमूर्ति ने पद संभालने के बाद बृहस्पतिवार को अपने पहले जन संबोधन में कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो गया है, जो की एक आर्थिक, सामाजिक और मानवीय संकट में तब्दील हो गया है। त्रिमूर्ति ने 2020 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) कार्यकारी बोर्ड के गुरुवार को वार्षिक अधिवेशन में कहा, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है कि जो डिजिटल उपकरण आज हमारे पास मौजूद हैं उसके बिना विश्व ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं का सामना कैसे किया होता।

इसलिए प्रौद्योगिकी और डिजिटल जन-केन्द्रित समाधान हमारे विकास प्रतिमान का एक महत्वपूर्ण घटक होने चाहिए। त्रिमूर्ति ने पिछले महीने ही अपना कार्यभार संभाला था। उन्होंने कहा, डिजिटल समाधानों के माध्यम से गरीबों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हमें इस कोविड-19 संकट के परिणामों को कम करने के लिए, साथी देशों की नई विकास प्राथमिकताओं के अनुसार, यूएनडीपी की प्राथमिकताओं को फिर से प्रमुखता से पेश करने की जरूरत है।

ऐसे में जब 2030 विकास एजेंडा, राष्ट्रों के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य बना हुआ है, राजनयिक ने कहा कि यह संभव है कि देशों के लिए अल्पकालिक और यहां तक कि मध्यम अवधि की प्राथमिकताएं थोड़ा भिन्न हो सकती हैं, हालांकि जरूरी नहीं कि यह विरोधाभासी हो। उन्होंने कहा, यूएनडीपी को भागीदार देशों की प्राथमिकताओं के बदलते प्रारूप के प्रति तुरंत प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...