back to top

भारत 30 नवंबर को एससीओ शिखर सम्मेलन की करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। भारत 30 नवंबर को एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा जिसमें प्रभावशाली समूह के व्यापार और आर्थिक एजेंडे में योगदान करने पर जोर दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत आठ देशों के क्षेत्रीय समूह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के साथ अपना सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता रहा है।

यह संगठन दुनिया की कुल आबादी के करीब 42 प्रतिशत और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 20 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने बुधवार को कहा कि एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की भारत की अध्यक्षता 2020 के दौरान 30 नवंबर को शिखर सम्मेलन में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि व्यापार और आर्थिक एजेंडा बैठक का मुख्य विषय होगा।

उन्होंने भारत और एससीओ के बीच के संबंधों पर एक ऑनलाइन संगोष्ठी में कहा कि संगठन द्वारा क्षेत्रीय तालमेल के निर्माण में किए गए प्रयास साझा सुरक्षा चुनौतियों को संबोधित करने तथा दीर्घकालिक आर्थिक और ऊर्जा संबंध बनाने में परिलक्षित होते हैं। भारत 2005 से एससीओ में एक पर्यवेक्षक था और 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना।

भारत संसाधनों से संपन्न मध्य एशियाई देशों तक पहुंच प्राप्त करने के लिए अंर्ताष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे जैसी संपर्क परियोजनाओं पर जोर देता रहा है। स्वरूप ने कहा कि संगठन के साथ भारत के एक दशक से अधिक समय से जुड़ाव इस क्षेत्रीय समूह में अधिक सार्थक भूमिका निभाने की उसकी इच्छा को रेखांकित करता है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...