back to top

सीआईएस देशों के साथ हवाई संपर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा भारत

नयी दिल्ली। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे विश्व कोरोना वायरस जनित महामारी से उबर रहा है, केंद्र सरकार भारत और स्वतंत्र देशों के समूह (सीआईएस) के घटक देशों के बीच हवाई संपर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सीआईएस में जरबैजान, आर्मीनिया, बेलारूस, जॉर्जिया, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, मोल्डोवा, रूस, ताजीकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और यूक्रेन शामिल है। सिंधिया ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ (फिक्की) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, मुझे लगता है कि भारत और सीआईएस देशों के बीच संबंधों के विकास के लिए यह सही समय है। मुझे लगता है कि भारत सहयोग, निवेश और निर्माण करने के लिए तैयार है। हम भूमि और हवा दोनों में अपने संबंध मजबूत करने की प्रतीक्षा में हैं।
सिंधिया ने कहा कि दिल्ली और सीआईएस के ज्यादातर देशों के बीच उड़ान में लगने वाला समय दिल्ली और भारत में किसी राज्य के बीच लगने वाले समय से कई गुना कम है।

उदाहरण के लिए, दिल्ली और बिश्केक के बीच हवाई यात्रा में दो घंटे लगते हैं तथा दिल्ली और दुशांबे के बीच ढाई घंटे का समय लगता है। उन्होंने कहा कई तरह से आप हमारे बहुत अधिक करीब हैं। हमें इसका लाभ लेना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि महामारी के दौरान भी सीआईएस के ज्यादातर देशों के साथ भारत ने वायु सेवा समझौता किया था। उन्होंने कहा, विश्व में हम जैसे-जैसे महामारी से उबर रहे हैं, और मैं समझता हूं कि हम उस प्रक्रिया में हैं, मैं विमानन और उड़ान कार्यक्रमों के जरिये सीआईएस देशों के साथ वायु सम्पर्क बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...