back to top

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में चौथे स्थान पर खिसका, इंग्लैंड शीर्ष पर

दुबई। इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में पहले क्रिकेट टेस्ट में 227 रन की हार के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया जबकि मेहमान टीम ने पहली बार हो रही इस चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं को मजबूत किया। इंग्लैंड के 420 रन के विश्व रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम में चार मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को दूसरे सत्र में 192 रन पर सिमट गई।

कप्तान विराट कोहली ने भारत की ओर से सर्वाधिक 72 रन बनाए। इस साल लार्ड्स में होने वाले फाइनल के लिए न्यूजीलैंड की टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। उसका विजई अंकों का प्रतिशत 70.0 है और उसे अब कोई श्रृंखला नहीं खेलनी है। आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार चेपक में जीत के साथ इंग्लैंड 70.2 प्रतिशत अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है और उसके उन तीन नतीजों में से एक हासिल करने की उम्मीद बढ़ गई है जो उसे फाइनल में जगह दिला देंगे। इंग्लैंड अगर 3-1, 3-0 या 4-0 से जीत दर्ज करता है तो फाइनल में खेलेगा।

पिछले महीने आस्ट्रेलिया में एतिहासिक श्रृंखला जीतने के बाद भारत शीर्ष पर चल रहा था लेकिन अब 68.3 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए बाकी बचे तीन मैचों में से कम से कम दो जीतने होंगे क्योंकि 2-1 या 3-1 के नतीजे के साथ ही वह फाइनल में जगह बना सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट श्रृंखला अगर ड्रॉ रहती है या इंग्लैंड 1-0, 2-1 या 2-0 से जीत दर्ज करता है तो आस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलने का मौका मिलेगा।

दक्षिण अफ्रीका को घरेलू श्रृंखला में 2-0 से हराने के बाद पाकिस्तान चैंपियनशिप तालिका में 43.3 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहेगा। दक्षिण अफ्रीका 30.0 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर खिसक गया। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में एतिहासिक जीत के बाद वेस्टइंडीज 23.8 प्रतिशत अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम अंतिम स्थान पर है जिसने अब तक कोई अंक हासिल नहीं किए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...