back to top

मालदीव की समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए भारत ने पांच करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा पर किए हस्ताक्षर

माले। भारत ने मालदीव की सुरक्षा के लिए रविवार को अपनी प्रतिबद्घता दोहराई। इसके तहत भारत ने मालदीव की समुद्री सुरक्षा क्षमता के विस्तार के लिए पांच करोड़ डॉलर की एक रक्षा ऋण सुविधा पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते पर मालदीव के वित्त मंत्रालय और भारतीय निर्यात आयात बैंक ने हस्ताक्षर किए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी, मालदीव के वित्त मंत्री इब्राहिम अमीर, मालदीव के आर्थिक विकास मंत्री फैयाज इस्माइल और मालदीव के राष्ट्रीय योजना, आवास व बुनियादी ढांचा मंत्री मोहम्मद असलम के साथ बातचीत के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। दो दिवसीय यात्रा पर यहां आए जयशंकर ने रक्षा मंत्री के साथ सौहार्दपूर्ण बैठक की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, हमारे रक्षा सहयोग पर उपयोगी आदान-प्रदान। मालदीव के लिए भारत हमेशा एक विश्वसनीय सुरक्षा भागीदार होगा। दोनों नेताओं की बातचीत के बाद, जयशंकर और दीदी ने उथुरु थिला फालु (यूटीएफ) नौसैनिक अड्डे पर कोस्टगार्ड बंदरगाह और डॉकयार्ड विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत की यात्रा के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम द्वारा 2016 में हस्ताक्षरित एक रक्षा कार्य योजना के तहत समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

बंदरगाह और डॉकयार्ड के अलावा, भारत बंदरगाह के लिए आवश्यक अन्य अवसंरचना के विकास में भी मदद करेगा तथा संचार संसाधनों और रडार सेवाओं के विकास का समर्थन व प्रशिक्षण प्रदान करेगा। जयशंकर ने कहा, रक्षा मंत्री मारिया दीदी के साथ यूटीएफ हार्बर प्रोजेक्ट समझौते पर हस्ताक्षर कर खुशी हुई। यह समझौता मालदीव के कोस्ट गार्ड की क्षमता को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय एचएडीआर (मानवीय सहायता और आपदा राहत) के प्रयासों को सुगम बनाएगा। हम विकास में भागीदार हैं, सुरक्षा में भागीदार हैं। दीदी ने कहा कि जयशंकर का स्वागत करना बहुत खुशी की बात है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, पुराने समय से ही रक्षा सहयोग भारत और मालदीव के बीच संबंधों का एक प्रमुख तत्व रहा है। सिफावारु में तटरक्षक हार्बर और डॉकयार्ड एक अन्य महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जयशंकर ने आबादी के लिहाज से मालदीव में दूसरे सबसे बड़े शहरी क्षेत्र अडू में सड़कों के निर्माण के लिए एक परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह से भी मुलाकात की और कोविड -19 महामारी और इसके बाद द्वीपीय राष्ट्र के व्यापक विकास भागीदार के रूप में भारत की पूर्ण प्रतिबद्घता की पुष्टि की। जयशंकर ने शनिवार को मालदीव को कोविड-19 टीके की एक लाख अतिरिक्त खुराकें सौंपी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...