back to top

INDIA : यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का हुआ बंटवारा, कांग्रेस को मिले इतने सीट

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को सीटों के बंटवारे में कामयाबी मिली है। लोकसभा के 80 सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बटवारा हो गया है. यूपी में 11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

शनिवार को अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- कांग्रेस के साथ 11 मजबूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है। ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दल सपा और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पहले ही समझौता कर चुके हैं। रालोद को सात सीट देने पर सहमति बनी थी। रालोद के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बनने के एक दिन बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 20 जनवरी को कहा था कि गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत जारी है और उन्होंने उम्मीद जताई कि फैसला जल्द होगा।

उप्र में लोकसभा की 80 सीट हैं और 2019 के चुनाव में सपा, बसपा और रालोद ने मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा को पांच, बसपा को 10 सीट हासिल हुई थी, जबकि रालोद खाता नहीं खोल पाई थी। सपा और कांग्रेस ने 2017 में साथ मिलकर उप्र विधानसभा चुनाव का लड़ा था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के सामने यह गठबंधन सफल नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...