back to top

भारत कोरोना से स्वस्थ होने के मामले में शीर्ष स्तर पर बना हुआ है : मंत्रालय

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर बना हुआ है जबकि सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट देखी गई है, जिसका प्रतिशत केवल दो महीनों में तीन गुना से अधिक कम हो गया है।

इस संक्रमण से एक दिन में 53,285 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद सोमवार को इस महामारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 75,44,798 पहुंच गई है जबकि इसी अवधि में देश में 45,231 नए मामले सामने आए है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 5,61,908 लोगों का कोविड-19 का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.83 प्रतिशत है।

देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है। उसने बताया, सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट देखी गई है, जिसका प्रतिशत केवल दो महीनों में तीन गुना से अधिक कम हो गया है। तीन सितम्बर को सक्रिय मामलों का प्रतिशत 21.16 प्रतिशत था। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 11 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। देश की जांच क्षमता केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त प्रयासों से देशभर में 2,037 प्रयोगशालाओं के साथ कई गुना हो गई है।

देश में मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई है। एक दिन में सामने आए नए मामलों में से 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए है। मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 से 496 लोगों की मौत हुई है और मौत के नए मामलों में से 82 प्रतिशत 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...