back to top

भारत एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

सोलो (इंडोनेशिया)। भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को ग्रुप डी के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर 110-83 से जीत दर्ज करके बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने इससे पहले ग्रुप के अपने शुरूआती मुकाबले में शुक्रवार को श्रीलंका को हराया था। ग्रुप की एक अन्य टीम हांगकांग ने भी अपने दोनों मुकाबले जीते हैं और उसने भी भारत के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। ग्रुप डी के शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला करने के लिए अब भारत और हांगकांग के बीच रविवार को मुकाबला होगा।


यह टूर्नामेंट रिले स्कोरिंग प्रारूप के तहत खेला जा रहा है, जहां टीमें 10 मैचों में 110 अंक हासिल करने कोशिश करती हैं। भारत ने यूएई के खिलाफ शुरू से ही दबदबा बना दिया था। पहले मैच में लड़कियों के एकल में रुजुला रामू ने मायशा खान को 11-5 से हराया। इसके बाद मिश्रित युगल में सी लालरामसांगा और तारिणी सूरी ने बढ़त को 22-11 तक पहुंचा दिया। यूएई ने कुछ मैचों में भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश की थी लेकिन वह किसी भी समय उससे आगे नहीं निकल पाया।

भारत ने पूरे मुकाबले में अपनी बढ़त बनाए रखी। उसने मध्यांतर तक 55-41 से बढ़त बना रखी थी। इसके बाद अमेरिकी ओपन इनलिस्ट तन्वी शर्मा ने मधुमिता सुंदरपांडियन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त को 66-46 तक पहुंचा दिया। लालरामसांगा ने रेशिका यू के साथ मिलकर दूसरे मिश्रित युगल मुकाबले में आदित्य किरण और मायशा खान को 11-5 से हराकर भारत को 77-51 से आगे कर दिया। इसके बाद भारत ने 110 अंक पर पहुंचकर जीत हासिल करने में देर नहीं लगाई। भारत ने इस मिश्रित टीम प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2011 में किया था, जब उसने कांस्य पदक जीता था।

पिछले वर्ष भारत क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से 2-3 से हारकर पदक से चूक गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 17 टीम भाग ले रही हैं जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। तीन ग्रुप में चार-चार जबकि एक ग्रुप में पांच टीम शामिल है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर-फाइनल में पहुंचेंगी। इस साल की चैंपियनशिप में 110 अंकों की रिले प्रणाली अपनाई गई। प्रत्येक मुकाबले में 10 मैच होते हैं (पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल में दो-दो मैच) और जो टीम सबसे पहले 110 अंक तक पहुंचती है उसे विजेता घोषित किया जाता है। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए प्ले ऑफ मुकाबला नहीं होगा और सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य पदक मिलेगा।

RELATED ARTICLES

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...