back to top

एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूची में भारत दसवें पायदान पर रहा

नई दिल्ली। व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा की प्रगति को लेकर हाल ही में जारी की गई एशिया-प्रशांत के 11 देशों की सूची में भारत 10वें पायदान पर रहा। इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने अपनी एशिया-प्रशांत व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूची रिपोर्ट में इस क्षेत्र के 11 देशों की स्वास्थ्य सेवा से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।

इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाईलैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं। इस दौरान सही समय पर सही व्यक्ति को उचित स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता को लेकर आंकलन किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यक्तिगत स्वास्थ्य सूची में चार श्रेणियों के अंतर्गत व्यक्तिगत स्वास्थ्य से संबंधित 27 विभिन्न संकेतकों को मापा गया। इनमें नीति संदर्भ, स्वास्थ्य सूचना, व्यक्तिगत प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

इसके मुताबिक, स्वास्थ्य सूचना संकेतक के तहत भारत 41 अंकों के साथ 10वें पायदान पर रहा। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं के तहत भारत 24 अंकों के साथ 11वें पायदान पर रहा। इस दौरान व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा के संबंध में योजना, संगठन और सेवाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखा गया।

इसी तरह, व्यक्तिगत प्रौद्योगिकी संकेतक के अंतर्गत भारत 30 अंकों के साथ नौवें पायदान पर रहा। वहीं, नीति संदर्भ के तहत भारत 48 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत के देशों में सबसे अच्छा प्रदर्शन सिंगापुर का रहा जबकि इंडोनेशिया इस सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ: केजीएमयू के डॉ. अजय पटवा AASLD की बैठक में चयन के लिए सम्मानित

राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) ने चिकित्सा के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। KGMU...

वृंदावन बिहार कॉलोनी में विकास कार्यों का शुभारंभ, सभासद श्रीमती शिवम उपाध्याय ने किया शिलान्यास

लखनऊ: लखनऊ नगर के शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड स्थित वृंदावन बिहार कॉलोनी में आज विकास कार्यों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभासद...

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से की एकजुट रहने की अपील

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के कारण उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों...