back to top

इंडिया ओपन : भारत ने सबसे बड़ा दल उतारा, नजरें सात्विक और चिराग पर

नयी दिल्ली। भारत ने मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सितारों से सजे इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में अपना सबसे बड़ा दल उतारा है लेकिन नजरें कुछ जाने पहचाने नामों खासकर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर लगी होंगी। भारतीय खिलाड़ियों को पिछले दो सत्रों से इस टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। भारत का 21 सदस्यीय दल इस कमी को पूरा करने के साथ छह महीने पहले पेरिस ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी गलतियों को सुधारने के इरादे से उतरेगा।

भारत को सात्विक और चिराग से काफी अपेक्षायें हैं चूंकि दुनिया की पूर्व नंबर एक पुरूष युगल टीम ने 2022 इंडिया ओपन जीता था और 2025 सत्र में पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छी शुरूआत की। टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष 20 पुरूष एकल खिलाड़ियों में से 18 और महिला एकल में 14 शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रही हैं। पेरिस ओलंपिक की निराशा के बावजूद चिराग और सात्विक पिछले दो साल में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। चाइना मास्टर्स 2024 सेमीफाइनल खेल चुके सात्विक और चिराग का सामना पहले दौर में मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन ती से होगा।

उन्हें चीन के ओलंपिक रजत पदक विजेता लियांग वेइकेंग और वांग चांग , पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक , डेनमार्क के किम एस्ट्रूप और एंडर्स रासमुसेन और इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्डियांटो से कड़ी चुनौती मिलेगी। इस साल भारत से 21 प्रविष्टियां मिली है जिसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू शामिल है। सिंधू अपने विवाह के कारण मलेशिया मास्टर्स से बाहर रहने के बाद वापसी कर रही हैं। हैदराबाद की 29 वर्ष की सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता था लेकिन उसमे अधिकांश भारतीय खिलाड़ी ही खेले थे।

सिंधू का सामना पहले दौर में अनुपमा उपाध्याय से होगा। वह आगे जापान की तोमोका मियाजाकी से खेल सकती है जिसने उन्हें पिछले साल स्विस ओपन में हराया था। सैयद मोदी खिताब जीतने वाले लक्ष्य सेन मलेशिया में शुरूआती दौर में ही बाहर हो गए थे। यहां तीन साल पहले खिताब जीत चुके लक्ष्य का सामना पहले दौर में चीन के होंग यांग वेंग से होगा। पेरिस ओलंपिक प्री क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद पांच महीने का ब्रेक लेने वाले एच एस प्रणय मलेशिया में दूसरे दौर में बाहर हो गए थे। यहां पहले दौर में उनका सामना चीनी ताइपै के लि यांग सू से होगा। इसमें जीतने पर उनकी टक्कर इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हो सकती है।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में केडी जाधव इंडोर हॉल में होने वाले टूर्नामेंट में ओलंपिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन, अन सी यंग और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी शि युकी जैसे धुरंधर दौड़ में हैं। भारतीयों में प्रियांशु राजावतको पहले दौर में छठी वरीयता प्राप्त जापान के कोडाइ नाराओका से जबकि मालविका बंसोड को तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की युइ हान से खेलना है। आकर्षि कश्यप का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। महिला युगल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की टक्कर जापान की अरिसा इगाराशी और अयाको साकुरामोतो से होगी। वहीं तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा का सामना ब्रिटेन की चोले कोने और एस्टेले वान लीयुवेन से होगा।

यह भी पढ़े : महाकुंभ पर 13 व 14 को चलेंगी विशेष ट्रेनें, इन स्टेशनों के लिए मिलेंगी ट्रेन

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

भारत की निगाह श्रृंखला जीतने पर, किशन ने बढ़ाया संजू पर दबाव

गुवाहाटी। पहले दोनों मैच आसानी से जीतने के बाद भारत रविवार को यहां होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके...

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी।मोदी ने ठाकुर को याद...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...