back to top

भारत आईसीसी डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार

दुबई। भारत ने मेलबर्न टेस्ट जीतकर स्वयं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अगले साल होने वाले फाइनल में खेलने की दौड़ में बरकार रखा है। बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कायम है। भारत ने मेलबर्न में आठ विकेट की जीत के साथ 30 अंक हासिल किए। टीम 390 अंक से 72.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है।

भारत के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में हार और धीमी ओवर गति के लिए जुर्माने के बावजूद आस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर चल रही है। टीम के 322 अंक से 76.6 प्रतिशत अंक हैं। बुधवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर 101 रन की जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम को इस जीत से 60 अंक मिले और उसके 66.7 प्रतिशत अंक हो गए हैं।

आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट किया, न्यूजीलैंड ने स्वयं को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की दौड़ में बकरार रखा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में इंग्लैंड और पाकिस्तान शीर्ष पांच में शामिल हैं। लीग चरण के अंत के बाद प्रतिशत अंकों के आधार पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में खेलेंगी। लीग की प्रत्येक श्रृंखला 120 अंक की होती है।

इसी के आधार पर श्रृंखला के प्रत्एक मैच के लिए समान अंक वितरित किए जाते हैं। यह दो टेस्ट की श्रृंखला में प्रत्एक मैच के लिए 60 से पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में प्रत्येक मैच के लिए 24 तक होते हैं। भारत अंकों के आधार पर शीर्ष पर है लेकिन आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र में व्यवधान के बाद पिछले महीने अंक प्रणाली में संशोधन किया था। अब शीर्ष दो टीमों का फैसला प्रतिशत अंकों के आधार पर होगा।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...