back to top

भारत, इजराइल ने मध्यम रेंज की मिसाइल रक्षा प्रणाली का किया सफल परीक्षण

यरूशलम। भारत और इजराइल ने मध्यम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एमआरएसएएम) रक्षा प्रणाली का सफलापूर्वक परीक्षण किया। दोनों देशों ने अपनी युद्घक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से इस प्रणाली को विकसित किया है और इसका मकसद शत्रु विमान से संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करना है।

इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) ने मंगलवार को एक प्रेसविज्ञप्ति में कहा कि यह परीक्षण पिछले सप्ताह एक भारतीय परीक्षण केंद्र में किया गया। एमआरएसएएम सतह से हवा में मार करने वाली एक उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली है, जो विभिन्न एरियल प्लेटफॉर्म से संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करती है। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह शत्रु विमान को 50-70 किलोमीटर की दूरी से मार गिरा सकती है।

आईएआई और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसे संयुक्त रूप से इजराइल और भारत की अन्य रक्षा कंपनियों के साथ साझेदारी करके विकसित किया है। एमआरएसएएम का इस्तेमाल भारतीय सेना की तीनों शाखाओं और इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) द्वारा किया जाएगा। प्रणाली में उन्नत रडार, कमांड एवं नियंत्रक, मोबाइल लॉन्चर और अत्याधुनिक आरएफ अन्वेषक के साथ इंटरसेप्टर है।

आईएआई के अध्यक्ष एवं सीईओ बोज लेवी ने कहा, एमआरएसएएम वायु एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली एक अत्याधुनिक, अग्रणी प्रणाली है, जिसने विभिन्न खतरों के खिलाफ अपनी उन्नत क्षमताओं को एक बार फिर से साबित किया है। वायु रक्षा प्रणाली का ट्रायल भी एक जटिल अभियान रहा और कोविड-19 की वजह से चुनौतियां और बढ़ गईं। आईएआई ने कहा कि इजराइली विशेषज्ञों और भारतीय वैज्ञानिकों तथा अधिकारियों ने परीक्षण में भाग लिया और इसे देखा।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...