back to top

कोविड-19 के खिलाफ अमेरिका समेत कई देशों संग काम कर रहा है भारत

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका, इजराइल सहित कई देशों के साथ भारत मिलकर काम कर रहा है। प्रभावशाली अमेरिकी यहूदी समिति (एजेंसी) के साथ बताचीत में संधू ने कहा कि भारतीय नेतृत्व अपने दोस्तों से सम्पर्क में है और उनकी मदद के लिए कदम उठाने को तैयार है।

संधू ने कहा कि जैसा कि हम इस महामारी से जूझ रहे हैं, समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका, इजराइल सहित अन्य देशों के साथ भारत मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे वह आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना हो या विशेषज्ञता, ज्ञान और वैज्ञानिक सहयोग साझा करना हो, भारत अपने दोस्तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

उन्होंने कहा कि 1.3 अरब की आबादी वाले देश में भारत को इस वायरस से निपटने के लिए अनोखी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत 30 जनवरी को देश में पहला मामला सामने आने के बाद शुरुआती चरण में ही इसे फैलने से रोकने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समय रहते पूर्ण लॉकडाउन का लागू कर दिया।

वहीं, नीति के लिये एजेसी के सहायक कार्यकारी निदेशक और सरकार के प्रबंध निदेशक, जेसन इसाकसन ने कहा कि अमेरिका भारतीय स्वास्थ्यकर्मियों का ऋणी है, जो देश की स्वास्थ्य प्रणाली का इतना महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग, फार्मास्यूटिकल उद्योग न केवल भारत, बल्कि विश्व के लिए भी महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...