back to top

टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले देशों की सूची में अब तीसरे नंबर पर है भारत

नई दिल्ली। लोगों को कोविड-19 टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भारत से ऊपर हैं। मंत्रालय ने बताया कि भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। अकेले उत्तर प्रदेश में 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है।

देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत सात फरवरी सुबह आठ बजे तक कुल 57.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 53,04,546 स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और वायरस से लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 4,70,776 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

अब तक कुल 1,15,178 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा, टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। उसने कहा, पिछले 24 घंटे में दैनिक मृतक संख्या 80 से कम रही, जो पिछले नौ महीने में सबसे कम है। देश में कोविड-19 के 1.48 लाख मरीजों का उपचार चल रहा है जो कुल संक्रमितों का 1.37 प्रतिशत है।

देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 11,805 लोग स्वस्थ हुए। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के बाद ठीक होने के 81.07 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। केरल में एक दिन में सर्वाधिक 6,178 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,739 लोग स्वस्थ हुए और इसके बाद तमिलनाडु में 503 लोग ठीक हुए।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के 84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। केरल में संक्रमण के सर्वाधिक 5,942 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,768 और कर्नाटक में 531 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 78 और लोगों की मौत हो गई। दैनिक मौत के 69.23 प्रतिशत मामले पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 25 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई। इनमें हरियाणा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लद्दाख, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...