back to top

भारत ने चीनी गतिविधियों पर नजऱ रखने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तल्ख सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में भारतीय नौसेना ने अपने निगरानी अभियानों में वृद्धि करते हुए हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती को बढ़ा दिया है। घटनाक्रम से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना तेजी से बदल रहे क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर मित्र अमेरिकी नौसेना और जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के साथ अपने परिचालन सहयोग को भी बढ़ा रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जेएमएसडीएफ के साथ एक महत्वपूर्ण अभ्यास किया। उस क्षेत्र में चीनी नौसेना के पोतों के साथ ही उसकी पनडुब्बियां अक्सर आती रहती हैं। भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस राणा और आईएनएस कुलिश अभ्यास में शामिल हुए। जापान मेरिटाइम डिफेंस फार्सेस ने अभ्यास के लिए अपने दो जहाजों जेएस काशिमा और जेएस शिमायुकी को तैनात किया था। इस अभ्यास का इसलिए भी विषेष महत्व है क्योंकि यह पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ भारत के गतिरोध और दक्षिण चीन सागर तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी नौसेना की आक्रामक मुद्रा के बीच हुआ है।

एक सूत्र ने कहा कि इस अभ्यास का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच तालमेल और सामंजस्य बढ़ाना था। संसाधनों से भरपूर इस क्षेत्र में सैन्य प्रभाव का विस्तार करने के चीन के प्रयासों के मद्देनजर अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फ्रांस की नौसेनाएं हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ा रही हैं। पूर्वी लद्दाख में 15 जून को 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद भारत और चीन के बीच तनाव में वृद्धि के बाद, सरकार ने सभी तीनों बलों को अलर्ट पर रखा है। नौसेना को हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी स्तर बढ़ाने के लिए कहा गया था जहां चीनी नौसेना अक्सर आ जाती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने अपने निगरानी अभियानों में वृद्धि की है और पिछले कुछ हफ्तों में हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती को बढ़ाया है। एक सैन्य विशेषज्ञ ने कहा कि हम हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी गतिविधियों पर नजऱ रखने के लिए निगरानी बढ़ा रहे हैं। 15 जून को गलवान घाटी की घटना दोनों सेनाओं के बीच नाथू ला में 1967 के संघर्ष के बाद सबसे बड़ा संघर्ष थी। 1967 के संघर्ष में भारत के तकरीबन 80 सैनिक शहीद हुए थे जबकि चीन के 300 से अधिक सैनिक मारे गए थे। भारत और जापान प्रभावशाली ‘क्वाड’ या चतुष्कोणीय गठबंधन का हिस्सा हैं जिसमें अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

लैंबॉर्गिनी प्रकरण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर। पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में कानपुर की वीआईपी रोड पर हुए 'हाई-प्रोफाइल' लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में स्थानीय तंबाकू कारोबारी के. के....

नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था के लिए भी बजट में प्रावधान

साइबर सिक्योरिटी आॅपरेशन सेंटर से साइबर फ्राड पर लगेगी रोक, एसटीईएम और कौशल विकास को एआई मिशन से मिलेगी मजबूती लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार...

एमएसएमई को 3,822 करोड़ का संबल, 3.11 करोड़ रोजगार वाले क्षेत्र को और मजबूती

वस्त्रोद्योग में 5,041 करोड़ का प्रावधान, 30,000 नए रोजगार और मेगा टेक्सटाइल पार्क बनेंगे लखनऊ,विशेष संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म...

सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी सरकार ने बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और श्रमिकों का सशक्तिकरण, रोजगार के अवसर सृजित करने को प्राथमिकता दी है।...

गोमतीनगर में ‘ब्राउन गर्ल कैफे’ सील… हुक्के की आड़ में चल रहा था लड़कियों को फंसाने का खेल, भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद

लखनऊ। लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में पुलिस ने बुधवार देर रात 'ब्राउन गर्ल कैफे' पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर...

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट दर्ज , रुपया थोड़ा सुधरा

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट जारी रही और 30...