back to top

भारत कोविड -19 महामारी के उन्मूलन की जबरदस्त क्षमता रखता है : डब्ल्यूएचओ

जिनेव। विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि चेचक और पोलियो के उन्मूलन में विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारत के पास कोरोना वायरस संक्रमण से पैदा हुई घातक वैश्विक महामारी से पार पाने की भी जबरदस्त क्षमता है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनियाभर में लगभग 15,000 लोगों की जान जा चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने कहा कि दुनिया का दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस महामारी से निपटने की जबरदस्त क्षमता रखता है क्योंकि उसे लक्षित वर्ग को लेकर किए गए प्रयासों के जरिए चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का उन्मूलन करने का अनुभव है। वैश्विक महामारी कोविड-19 पर सोमवार को जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, इन दो रोगों के उन्मूलन में भारत ने दुनिया का नेतृत्व किया और देश से उनका खात्मा किया।

उन्होंने कहा लक्षित वर्ग को लेकर किए गए प्रयासों के साथ भारत ने चेचक को मात दी और दुनिया को इस तरह एक बड़ा उपहार दिया। भारत ने पोलियो को भी जड़ से उखाड़ फेंका। रेयान ने कहा, यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है कि भारत जैसे देश अपने अनुभव के आधार पर दुनिया को बताएं कि क्या किया जा सकता है। रेयान ने कहा, भारत ने दो साइलेंट किलर चेचक और पोलियो का उन्मूलन करने में दुनिया की अगुवाई की, इसलिए उसमें जबर्दस्त क्षमता है।

उन्होंने कहा, इसका आसान जवाब नहीं है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत जैसे देश दुनिया को रास्ता दिखाएं, जैसा उन्होंने पहले भी किया है। कई लोगों की जान लेने वाली बीमारियों यथा पोलियो और चेचक से भारत ने लक्षित सार्वजनिक हस्तक्षेप के जरिए पार पा लिया गया। भारत ने चेचक से जहां 1977 में छुटकारा पा लिया था, वहीं 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश का दर्जा मिला।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के 492 पुष्ट मामले सामने आए और नौ लोगों की जान इस महामारी की वजह से जा चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि 22 और मामले सामने आने के बाद देश में इलाजरत कोविड-19 के मरीजों की संख्या अब 446 है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेडरोस अधानोम घेब्रेएसस ने बताया कि चीन में इसके पता लगने के बाद प्रभावितों की संख्या एक लाख पहुंचने में 67 दिन लगे थे, जबकि इसमें एक लाख और जुडऩे में महज 11 दिन लगे और इसके चार दिन बाद एक लाख और लोग इससे संक्रमित मिले।

टेडरोस ने ट्वीट किया, कोविड-19 महामारी फैल रही है। पहला मामला सामने आने के बाद एक लाख मामले तक इसके पहुंचने में 67 दिन का वक्त लगा। जबकि दो लाख मामले इसके 11 दिन बाद हो गए और यह आंकड़ा चार दिन बाद ही तीन लाख पर पहुंच गया। उन्होंने सोमवार को चेतावनी दी कि कोरोना वायरस महामारी साफ तौर पर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस पर काबू पाना अब भी संभव है। उन्होंने कहा, हम सिर्फ बेसहारा दर्शक नहीं हैं। हम इस महामारी की दिशा बदल सकते हैं।

RELATED ARTICLES

हरदोई में शादी समारोह में डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या

हरदोई । हरदोई जिले में एक बारात में कथित तौर पर डीजे बंद होने को लेकर विवाद बढ़ने पर दूल्हे के बहनोई ने डीजे...

आस्ट्रिया को हराकर पुर्तगाल बना फीफा अंडर-17 विश्व चैंपियन

दोहा। पुर्तगाल ने फीफा अंडर-17 विश्व कप के फाइनल में आस्ट्रिया को।-0 से हराकर इस आयु वर्ग में अपना पहला वैश्विक खिताब जीता। बेनफिका...

सैंटियागो नीवा भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के कोच नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाजी के पूर्व हाई परफार्मेंस निदेशक (एचपीडी) सैंटियागो नीवा महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में राष्ट्रीय टीम से फिर...

नाटक उर्मिला का पोस्टर हुआ रिलीज, 1 को मंचन

यायावर ने कई दायित्वों का निर्वाह किया हैलखनऊ। यायावर रंगमंडल की ओर से चालीस दिवसीय अभिनय कार्यशाला के अंतर्गत तैयार नाट्य प्रस्तुति उर्मिला का...

किरीट भाई ने सुनाया श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता प्रसंग

श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिन लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन दिन विश्वविख्यात श्रीभगवताचार्य किरीट भाई...

सामाजिक संवेदनाओं की चिन्ताजनक तस्वीर प्रस्तुत करता है ‘छोड़ो कल की बातें’

अन्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर की चर्चित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति द्वारा आज अन्तराष्ट्रीय बौद्ध...

अवध महोत्सव में सदा बहार नगमों से मचा धमाल

ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी सुरों-संगीत की मस्ती में सराबोर हुआ मेला परिसर लखनऊ। लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2025 के मंच...

बृज की होली, राजस्थानी लोक नृत्य के नाम रहा हस्तशिल्प महोत्सव

कवि सम्मेलन में लगे खूब ठहाकेलखनऊ। स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की...

तहजीब ही नहीं, रचनात्मक अभिव्यक्ति का केंद्र भी है लखनऊ

आज प्राप्त की गई उपलब्धियों को खुलकर साझा कियालखनऊ। लखनऊ की धड़कनों को और तेज करते हुए कौसल साहित्य महोत्सव के तीसरे सत्र में...