back to top

भारत में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 83,883 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख को पार कर गई। वहीं, अभी तक 29,70,492 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 77 प्रतिशत के पार पहुंच गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 38,53,406 हो गए हैं।

वहीं, पिछले 24 घंटे मे 1,043 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 67,376 हो गई। उसने बताया कि कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 77.09 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.75 प्रतिशत हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 8,15,538 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 21.16 प्रतिशत है।

देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार चले गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख का आंकड़ा पार किया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार के अनुसार देश में दो सितम्बर तक कुल 4,55,09,380 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,72,179 नमूनों की जांच बुधवार को ही की गई।

आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिल 1,043 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 292 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 113, पंजाब के 106, तमिलनाडु के 98, उत्तर प्रदेश के 74, आंध्र प्रदेश के 72, पश्चिम बंगाल के 56, मध्य प्रदेश के 27, बिहार के 25, दिल्ली के 19, हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर के 15-15, पुडुचेरी के 13, छत्तीसगढ़, गुजरात तथा राजस्थान के 12-12, ओडिशा तथा उत्तराखंड के 11-11, गोवा, झारखंड तथा तेलंगाना के 10-10, असम तथा त्रिपुरा के आठ-आठ, केरल के सात, हिमाचल प्रदेश के तीन, चंडीगढ़ के दो और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तथा मेघालय के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 67,376 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 25,195 लोगों की जान गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 7,516, कर्नाटक में 5,950, दिल्ली में 4,481, आंध्र प्रदेश में 4,125, उत्तर प्रदेश में 3,616, पश्चिम बंगाल में 3,339, गुजरात में 3,046, पंजाब में 1,618 और मध्य प्रदेश में 1,453 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 1,081, तेलंगाना में 856, जम्मू-कश्मीर में 732, हरियाणा में, 721, बिहार में 646, ओडिशा में 514, झारखंड में 438, असम में 323, केरल में 305, छतीसगढ़ में 299, उत्तराखंड में 291, पुडुचेरी में 253, गोवा में 204 और त्रिपुरा में 126 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई।

वहीं चंडीगढ़ में 59, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 47, हिमाचल प्रदेश में 43, लद्दाख में 35, मणिपुर में 29, मेघालय में 13, नगालैंड में नौ, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में चार, दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो मरीजों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहले से भी कोई बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...