back to top

भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले आए सामने

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 13,586 मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,80,532 हो गए। वहीं, 336 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 12,573 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए आंकड़ों के अनुसार राहत की बात यह है कि कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या दो लाख के आंकड़े के पार कर 2,04,710 हो गई है। फिलहाल 1,63,248 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं, एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।

अधिकारी ने कहा, इस तरह अब तक करीब 53.79 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल है। भारत में लगातार आठवें दिन 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। देश में एक से 19 जून के बीच 1,89,997 मामले सामने सामने आए हैं, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश उन शीर्ष राज्यों में शामिल हैं, जहां मामले तेजी से बढ़े हैं। आईसीएमआर के अनुसार 18 जून तक 64,26,627 लोगों की जांच की गई है। इनमें से बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे अधिक 1,76,959 लोगों की जांच की गई।

आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक जिन 336 लोगों की जान गई, उनमें से सबसे अधिक 100 लोग महाराष्ट्र के और उसके बाद दिल्ली के 65, तमिलनाडु के 49, गुजरात के 31, उत्तर प्रदेश के 30, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के 12-12, राजस्थान के 10, जम्मू-कश्मीर के छह, पंजाब के पांच, हरियाणा और मध्य प्रदेश के चार-चार, तेलंगाना के तीन, आंध्र प्रदेश के दो और असम, झारखंड तथा केरल के एक-एक व्यक्ति शामिल है। अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश है।

अमेरिका की जान्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के मामले में भारत आठवें नंबर पर है। आंकड़ों के अनुसार जान गंवाने वाले 12,573 लोगों में से सबसे अधिक 5,751 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 1969, गुजरात में 1591, तमिलनाडु में 625, पश्चिम बंगाल में 518, मध्य प्रदेश में 486, उत्तर प्रदेश में 465, राजस्थान में 323 और तेंलगाना में 195 लोगों की जान गई है।

वहीं हरियाणा में 134, कर्नाटक में 114, आंध्र प्रदेश में 92, पंजाब मे 83, जम्मू-कश्मीर में 71, बिहार में 44, उत्तराखंड में 26, केरल में 21, ओडिशा तथा झारखंड में 11-11, छत्तीसगढ़ में 10, असम में नौ, हिमाचल प्रदेश में आठ, पुडुचेरी में 7, चंडीगढ़ में छह लोगों ने जान गंवाई। मेघालय, त्रिपुरा और लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि जान गंवाने वाले 70 प्रतिशत लोगों को पहले से कोई बीमारी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण के सर्वाधिक 1,20,504 मामले महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 52,334, दिल्ली में 49,979, गुजरात में 25,601, उत्तर प्रदेश में 15,181, राजस्थान में 13,857 पश्चिम बंगाल में 12,735 और मध्य प्रदेश में 11,426 मामले सामने आए हैं। हरियाणा में 9,218, कर्नाटक में 7,944, आंध्र प्रदेश में 7518 और बिहार में 7025 मामले हैं।

तेलंगाना में 6027, जम्मू-कश्मीर में 5,555, असम में 4,777 और ओडिशा में 4512 मामले सामने आए हैं। पंजाब में 3,615, केरल में 2,794, उत्तराखंड में 2102, छत्तीसगढ़ में 1,946 और झारखंड में 1920 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। त्रिपुरा में 1155, गोवा में 705, लद्दाख में 687, मणिपुर में 606 और हिमाचल प्रदेश में 595 और चंडीगढ़ में 374 मामले हैं। पुडुचेरी में 271, नगालैंड में 193, मिजोरम में 130, अरुणाचल प्रदेश में 103, सिक्किम में 70 मामले हैं।

दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव में कुल 58 मामले सामने आए हैं। मेघालय और अंडमान निकोबार में अब तक इस वायरस से संक्रमण के 44 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

कांग्रेस-राजद नेता ‘छठी मैया का अपमान कर रहे हैं, बिहार उन्हें माफ नहीं करेगा : मोदी

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता बिहार में होने वाले विधानसभा...

राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...