back to top

भारत के पास क्षमता है लेकिन मैन्युफैक्चरिंग आधार बढ़ाना होगा : फ्रैंक इस्लाम

लखनऊ। कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका और चीन के दरम्यान जारी तनातनी के बीच अमेरिका के एक प्रमुख उद्योगपति ने कहा है कि भारत में अमेरिकी कंपनियों को आकर्षित करने की क्षमता है लेकिन उसे अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस और मजबूत करना होगा।

भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति फ्रैंक इस्लाम ने बृहस्पतिवार को भाषा से बातचीत में कहा कि अमेरिका की चीन से नाराजगी और वहां से अपना कारोबार समेटने की चेतावनी में भारत अपने लिए संभावनाएं देख रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी कंपनियां चीन से अपना कारोबार समेटती हैं तो इसका फायदा निश्चित रूप से भारत को भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा निर्माणकर्ता देश है और वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग में उसकी हिस्सेदारी 20% है। हालांकि अमेरिकी कंपनियों की चीन से अपना कारोबार पूरी तरह समाप्त करने की संभावना बहुत कम है लेकिन अगर ऐसा होता है तो भारत को मैन्युफैक्चरिंग कारोबार का एक मोटा हिस्सा मिल सकता है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मूल निवासी इस्लाम ने कहा कि भारत में दुनिया का सूचना प्रौद्योगिकी हब बनने के लायक मूलभूत ढांचा और माहौल है लेकिन उसका मैन्युफैक्चरिंग बेस उतना मजबूत नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका की आईटी कंपनियों को अपने यहां निवेश के लिए आकर्षित कर सकता है। अमेरिका के प्रतिष्ठित एफ. आई. इन्वेस्टमेंट ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ ने कहा कि कोई भी कंपनी लाभ और हानि को देखकर ही कोई फैसला करती है। भारत को चीन से अमेरिका की नाराजगी का कुछ लाभ निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारत के लिए अपना मैन्युफैक्चरिंग आधार मजबूत करना बेहद जरूरी है।

उनका कहना था कि इस वक्त वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद में भारत की हिस्सेदारी मात्र 3% है और भारत को अपनी अर्थव्यवस्था मैं सुधार करने होंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेश हासिल हो और उसका मूलभूत ढांचा मजबूत हो। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पिछले दिनों अमेरिकी कंपनियों के साथ वेबिनार चर्चा के बाद कहा था कि अनेक अमेरिकी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छुक हैं।

इस्लाम ने कहा कि अगर अमेरिकी कंपनियां चीन से अपना कारोबार समेटती हैं तो यह निश्चित रूप से चीन के लिए बड़ा झटका होगा। उन्होंने कहा, हालांकि चीन का घरेलू बाजार भी विशाल है और चीनी कंपनियां यूरोप, पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के बाजारों में अरबों डॉलर का सामान बेचती हैं। अगर चीन अमेरिकी कंपनियों को खो देता है तो भी उसकी अर्थव्यवस्था पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में चीन और अमेरिका की कुल हिस्सेदारी करीब 41% है और अगर इन दोनों के बीच गंभीर टकराव हुआ तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… टाइटल बदलने तक रिलीज पर रोक, केंद्र और सेंसर बोर्ड को नोटिस

नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत और नीरज पांडे द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म 'घूसखोर पंडत' रिलीज से पहले ही गंभीर कानूनी और सामाजिक...

भारत की आर्थिक वृद्धि में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है: मोहन भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका है...

विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन…देश को बेचना बंद करो जैसे नारे लगाए

नयी दिल्ली। विपक्षी सांसदों ने बृहस्पतिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर भारतीय हितों का...

आधुनिक शतरंज में खेल की गहरी समझ ही असली निर्णायक कारक है: विश्वनाथन आनंद

मदुरै (तमिलनाडु)। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने गुरुवार को यहां कहा कि ऐसे युग में जहां खिलाड़ी कंप्यूटर से मिलने वाली...

स्वामी दयानंद की वैचारिक प्रखरता देश को प्रेरणा प्रदान करती रहेगी : CM योगी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा...

प्रत्येक मण्डल में एक स्पोर्ट कॉलेज स्थापित कर बनाएंगे सेंटर आफ एक्सीलेंस

सभी 403 विधानसभा तथा 80 संसदीय क्षेत्रों में होगी सांसद, विधायक खेल स्पर्धा, आलोम्पिक 2032 एवं 2036 के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को किया...