back to top

भारत ने अफगानिस्तान से 35 लोगों को वापस निकाला

नयी दिल्ली। काबुल में सुरक्षा स्थिति खराब होने की पृष्ठभूमि में चलाये जा रहे भारत के आपरेशन देवीशक्ति के अंतर्गत बृहस्पतिवार को 35 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकाल कर लाया गया जिनमें 24 भारतीय और 11 नेपाली नागरिक शामिल हैं। अफगानिस्तान से वापसी के मिशन से अवगत लोगों ने कहा कि योजना 180 लोगों को निकाल कर लाने की थी लेकिन 35 लोगों को ही विमान से लाया जा सका क्योंकि काबुल हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के सी-17 विमान पर सवार होने के लिये शेष लोग नहीं पहुंच सके। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज सुबह ट्वीट किया, भारतीय वायु सेना का आपरेशन देवी शक्ति सक्रिय। 24 भारतीय नागरिक और 11 नेपाल के नागरिक काबुल से दिल्ली के रास्ते में हैं।

मिशन से परिचित लोगों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में काबुल हवाई अड्डे के पास सुरक्षा स्थिति खराब होने के कारण अफगानिस्तान के लोग एवं अन्य लोग हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की समयसीमा से पहले विभिन्न देश काबुल से अपने नागरिकों को निकालने में जुटे हैं। अमेरिकी सेना काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था देख रही है। काबुल पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद भारत के आपरेशन देवीशक्ति के तहत वहां से अब तक 800 लोगों को बाहर निकाल कर लाया गया है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का कीर्तिमान, पहली बार गो संरक्षण के लिए खर्च होंगे 2100 करोड़

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खास दिलचस्पी की वजह से, राज्य के ‘गाय संरक्षण मिशन’को एक नई दिशा मिलने वालीहै। पहली बार, गांव...

यूपी आज जो कुछ भी कर पा रहा है, उसके पीछे है पं. गोविंद बल्लभ पंत की सोचः सीएम योगी

सीएम योगी ने पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि लखनऊ...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...