back to top

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के स्वागत को लेकर उत्सुक भारत : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत को लेकर उत्सुक है। अमेरिकी राष्ट्रपति 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर होंगे।

मोदी ने ट्वीट किया, भारत डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। यह सम्मान की बात होगी कि वह कल हमारे साथ होंगे, जिसकी शुरुआत अहमदाबाद में ऐतिहासिक कार्यक्रम से होगी। प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा, पूरा गुजरात एक आवाज में कहता है-नमस्ते ट्रम्प।

ट्रंप और मोदी अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 किलोमीटर तक का रोड शो करेंगे। इसके बाद वे मोटेरा शहर में नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के लिए जाएंगे, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति आगरा के लिए रवाना होंगे और वहां से दिल्ली आएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का 25 फरवरी की सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद ट्रंप महात्मा गांधी को श्रद्घांजलि अर्पित करने राजघाट में उनकी समाधि पर जाएंगे। इसके बाद ट्रंप और मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

RELATED ARTICLES

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...