back to top

भारत विस्तारवादी नहीं, विश्व के कल्याण में विश्वास करता है : गडकरी

पुणे। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि भारत विस्तारवादी देश नहीं है और यह विश्व के कल्याण में विश्वास करता है। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए ज्ञान, उद्यमिता, विज्ञान, तकनीक, अनुसंधान और सफल पद्धतियों की जरूरत है।

उन्होंने कहा, देश को विकास की राह पर ले जाने के लिए हमें वैज्ञानिक उन्नति पर जोर देने की जरूरत है। देश को विश्वशक्ति बनाने के लिए ज्ञान के आधार पर हमें पहले स्थान पर आने की जरूरत है। उन्होंने कहा, लेकिन ऐसा करते हुए, हम विस्तारवादी नहीं हैं। कुछ ऐसे देश हैं जो विस्तारवाद की इच्छा से आगे बढ़ते हैं लेकिन हम विश्व के कल्याण में विश्वास रखते हैं। हमारा विश्वास वसुधैव कुटुम्बकम् (पूरा विश्व एक परिवार है) में है।

मंत्री ने कहा कि भारत की प्रेरणा स्वामी विवेकानंद द्वारा शिकागो में दिया गया भाषण है। सभी लोगों के लिए शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, यह आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। लेकिन ठीक इसी समय हमें यह भी सुनिश्चित करने की जरूरत है कि सभी को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले।

गडकरी ने कहा कि शक्ति के रूप में सिर्फ ज्ञान का ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए बल्कि आदर्श नागरिक तैयार करने के लिए मूल्य आधारित शिक्षा पर भी जोर दिया जाना चाहिए। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए आयात कम करने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, मैं अपने विभाग में, उन चीजों की जानकारियां एकत्र कर रहा हूं, जिसका आयात होता है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमें आयात के विकल्प के तौर पर चीजों का उत्पादन करने की जरूरत है। गडकरी ने शिक्षा में आत्मनिर्भर बनने के बारे में कहा कि कहा कि देश में विश्वविद्यालयों का उन्नयन किया जाना चाहिए ताकि शिक्षा के लिए लोगों को विदेश जाने की जरूरत न पड़े। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र एजुकेशन सोसाइटी ने किया था।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...