back to top

भारत ने हमें धराशाई कर दिया : वार्नर

ब्रिसबेन। स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने बुधवार को स्वीकार किया कि भारत ने टेस्ट श्रृंखला के दौरान आस्ट्रेलिया को धराशाई कर दिया और इस शानदार उपलब्धि का श्रेय मेहमान टीम को दिया। चोटिल खिलाडय़िों की समस्याओं से जूझ रही भारत ने मंगलवार को गाबा में निर्णायक चौथे टेस्ट में तीन विकेट की जीत से टेस्ट श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की जबकि एक महीने पहले एडीलेड में टीम पारी में अपने न्यूनतम 36 रन के स्कोर पर सिमटने से शर्मसार थी।

वार्नर ग्रोइन चोट के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, हम यह नतीजा पसंद नहीं करते लेकिन इस जीत का श्रेय उन्हें जाता है। श्रृंखला जीतने के लिए वेल डन भारत। उन्होंने लिखा, जहां तक हमारी बात है तो हमने डटकर मुकाबला किया और अपना सर्वश्रेष्ठ किया लेकिन हम चित्त हो गए। पैट कमिंस ने बहुत बढय़िा किया जिसे मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

कमिंस के चार विकेट झटकने के बावजूद भारत ने गाबा की पिच पर पांचवें दिन 328 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया में इस श्रृंखला को जीतने से भारत 430 अंक से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया और न्यूजीलैंड (420) और आस्ट्रेलिया (332) उसके पीछे हैं। वार्नर ने कहा कि आस्ट्रेलिया को अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए ध्यान दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगाना होगा।

उन्होंने लिखा, इसलिए हम टेस्ट क्रिकेट को पसंद करते हैं, यह बहुत मुश्किल होता है जिससे मानसिक मजबूती पता चलती है। अब दक्षिण अफ्रीका दौरा होगा और हमें टेस्ट चैम्पियनशिप की दौड़ में बने रहने के लिए इसमें जीत हासिल करनी होगी। आस्ट्रेलिया को फरवरी और मार्च में तीन टेस्ट मैच खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...