back to top

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का फैसला गेंदबाजों के प्रदर्शन से होगा : जहीर

मुंबई। पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले का फैसला गेंदबाजों के प्रदर्शन से होगा क्योंकि दोनों टीमों में दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शामिल हैं। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी तो आस्ट्रेलियाई टीम में मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस मौजूद हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम पूर्ण श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया में है जिसमें तीन वनडे, तीन टी20 और चार टेस्ट मैच शामिल हैं। दौरा 27 नवंबर से वनडे श्रृंखला के साथ शुरू होगा। जहीर 2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने कहा, आस्ट्रेलियाई पिचों पर हमेशा अच्छा उछाल और तेजी रहती है। इसलिए मुझे लगता है कि गेंदबाज ही वनडे, टी20 और टेस्ट श्रृंखला का फैसला करेंगे और साथ ही टीमें बतौर इकाई प्रतिद्वंद्वी टीम को कम स्कोर पर रोकने के लिए कैसा प्रदर्शन करती है।

उन्होंने कहा, इस समय जब कोई विश्व में शीर्ष स्तर के गेंदबाजों के बारे में बात करता है तो हमारे जेहन में जो नाम आते हैं, वे सभी इस श्रृंखला के लिए पिच पर होंगे। जहीर ने यह भी कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की मौजूदगी से आस्ट्रेलिया में भारत को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। भारत ने पिछली बार आस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था तब वार्नर और स्मिथ टीम में मौजूद नहीं थे क्योंकि दोनों खिलाड़ी गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में एक साल के लिए प्रतिबंधित थे।

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने श्रृंखला के अधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, अब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर चुके हैं, भारतीयों को निश्चित रूप से आस्ट्रेलिया के पिछले दौरे से ज्यादा कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। उन्होंने कहा, इस श्रृंखला में कोई भी प्रबल दावेदार नहीं है क्योंकि दोनों ही टीमों के पास बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी लाइन अप है और यही चीज आगामी दौरे को देखने के लिए दिलचस्प बनाएगी।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...