back to top

भारत और जापान तीसरे देशों में सहयोग बढ़ाने की संभावना तलाश रहे :विदेश सचिव श्रृंगला

नयी दिल्ली। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि भारत और जापान, रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र और प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों सहित तीसरे देशों में सहयोग प्रगाढ़ करने की संभावना तलाश रहे हैं। तीसरे देशों में वे देश शामिल हैं, जो यूरोपीय संघ के सदस्य नहीं हैं। श्रृंगला ने कहा कि उभरती भू-राजनीतिक स्थिति में, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की ओर प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है और दोनों देशों के बीच गहरी समझ ने साझेदारी को आगे बढ़ाया है।

 

उन्होंने कहा, भारत और जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में और इससे बाहर अन्य साझेदारों के साथ काम करने की अपनी क्षमता लगातार बढ़ा रहे हैं। हम तीसरे देशों में अपन सहयोग बढ़ाने, भारत के निकट पड़ोसी देशों से रूस के सुदूर पूर्व और प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देशों की ओर बढ़ने की संभावना तलाश कर रहे हैं।

 

विदेश सचिव ने कहा कि पेशेवर लोगों और अत्यधिक कुशल कामगारों के आने-जाने को प्रोत्साहित करने के लिए प्रवास एवं आवाजाही साझेदारी पर दोनों पक्षों द्वारा विचार करने का समय आ सकता है। विदेश सचिव ने कहा कि अमेरिका और आस्ट्रेलिया के साथ क्वाड (भारत, जापान, अमेरिका और आस्ट्रेलिया के समूह) परामर्श ने इन चार देशों को क्षेत्र के प्रति अपनी कोशिशों की संभावनाएं तलाश करने का एक मंच मुहैया किया है।

 

उन्होंने कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुए कहा कि इसने न सिर्फ गंभीर आर्थिक तनाव पैदा किया है बल्कि भू राजनीतिक स्थिति पर भी इसका दीर्घकालीन प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने विनिर्माण, कृषि, डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्टार्ट-अप और स्वच्छ ऊर्जा को नयी साझेदारी के लिए क्षेत्र बताया।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...