back to top

अमेरिका में कुल विदेशी छात्रों में 47 प्रतिशत छात्र भारत और चीन से : रिपोर्ट

वाशिंगटन। अमेरिका में वर्ष 2020 में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वालों छात्रों में से 47 प्रतिशत छात्र केवल भारत और चीन से थे। एक ताजा सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई। साथ ही इसमें कहा गया कि कोविड-19 के कारण विदेशी छात्रों की संख्या में काफी कमी आई है।

अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा प्रवर्तन (आईसीई) का हिस्सा स्टूडेंट एंड एक्चेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 में एफ-। और एम-।छात्रों के एसईवीआईएस में एक करोड़ 25 लाख सक्रिय रिकॉड हैं, जो वर्ष 2019 के मुकाबले 17.86 प्रतिशत कम है। एफ-1वीजा अमेरिका के कॉलेज अथवा विश्वविद्यालय में अकादमिक कार्यक्रम में अथवा अंग्रेजी भाषा कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विदेशी छात्रों को दिया जाता है, वहीं एम-। वीजा वोकेशनल और तकनीकी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए आरक्षित होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 के मुकाबले 2020 में अमेरिकी स्कूलों में नए विदेशी छात्रों के पंजीकरण में 72 प्रतिशत की कमी आई है। इसमें कहा गया कि एसईवीआईएस के मुताबिक चीन से 382,561, भारत से 207,460, दक्षिण कोरिया से 68,217, सऊदी अरब से 38,039, कनाडा से 35,508 और ब्राजील से 34,892 छात्र आए। वर्ष 2020 में एसईवीआईएस के सभी सक्रिय रिकॉर्ड का 47 प्रतिशत (590,021) चीन (382,561) से अथवा भारत (207,460) से थे। वहीं वर्ष 2019 में यह संख्या 48 प्रतिशत थी।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...