back to top

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगा इंडिया गठबंधन : आप नेता राघव चड्ढा

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी।

आप और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन बनाया। दोनों पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं। चड्ढा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें विश्वास है कि इंडिया गठबंधन चंडीगढ़ में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हरा देगा।

उन्होंने कहा, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच पहला बड़ा मुकाबला होगा। यह 2024 के लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार करेगा। मेयर चुनाव के लिए गठबंधन के समझौते के अनुसार, आप महापौर सीट के लिए चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, आप, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन बनाया है।

RELATED ARTICLES

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...