back to top

Ind vs Nz Test: टीम इंडिया 46 रन पर ऑलआउट, न्यूजीलैंड की मजबूत शुरूआत

बेंगलुरू। भारत को पहली पारी में 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने वर्षाबाधित पहले टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक एक विकेट पर 82 रन बना लिये। न्यूजीलैंड का एकमात्र विकेट कप्तान टॉम लाथम (15) के रूप में गिरा जो कुलदीप यादव की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इससे पहले भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपने न्यूनतम टेस्ट स्कोर 46 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने पांच और विलियम ओ राउरकी ने चार विकेट लिये।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्षाबाधित पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में 31 . 2 ओवर में 46 रन पर सिमट गई जो स्वदेश में खेले गए 293 टेस्ट में उसका न्यूनतम स्कोर है। भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। यह पहली बार है कि घरेलू टेस्ट की पारी में भारतीय टीम 50 रन भी नहीं बना सकी। इसके अलावा यह दूसरी बार है कि घरेलू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच भारतीय बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इससे पहले 1999 में मोहाली टेस्ट में ऐसा हुआ था।

घरेलू मैदान पर भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर 37 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 1987 में दिल्ली में दर्ज हुआ था। भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर चार साल पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में बना जब टीम 36 रन पर आउट हो गई थी। पारंपरिक प्रारूप में भारत के न्यूनतम टेस्ट स्कोर की सूची इस प्रकार है।

भारत में :

न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 . 2 ओवर में 46 रन, बेंगलुरू 2024
वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 . 4 ओवर में 75 रन, दिल्ली 1987
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में 76 रन , अहमदाबाद 2008
न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 ओवर में 83 रन, मोहाली 1999
न्यूजीलैंड के खिलाफ 33.3 ओवर में 88 रन, मुंबई 1965

देश में :

आस्ट्रेलिया के खिलाफ 21.2 ओवर में 36 रन, एडीलेड 2020
इंग्लैंड के खिलाफ 17 ओवर में 42 रन , लॉडर्स 1974
आस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 . 3 ओवर में 58 रन, ब्रिसबेन 1947
इंग्लैंड के खिलाफ 21 . 4 ओवर में 58 रन, मैनचेस्टर 1952
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34.1 ओवर में 66 रन, डरबन 1996

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश : शेख हसीना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पार्टी के 45 और लोग भी शामिल

ढाका। बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने हाल में छात्रों के व्यापक आंदोलन के दौरान मानवता के विरुद्ध कथित अपराध के लिए पूर्व प्रधानमंत्री...

कोटा में नीट-यूजी की तैयारी कर रहे यूपी के छात्र ने की आत्महत्या

कोटा। राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक (नीट यूजी) की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय छात्र ने...

सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के CM पद की ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

चंडीगढ़। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप...

Latest Articles