back to top

सैन्य, अर्द्ध व पुलिस कर्मियों के बच्चों की शिक्षा राशि में बढ़ोत्तरी

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान की प्रबंध समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने राजभवन में नवअलंकृत प्रज्ञा कक्ष का उद्घाटन कर प्रबंध समिति की इस कक्ष में पहली बैठक की।

बैठक में राज्यपाल के प्रस्ताव पर सैन्य एवं अर्द्ध सैन्य बल के तथा पुलिस कार्मिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है। इसमें स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को दी जाने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए, स्नातकोत्तर के लिए राशि 18 हजार से बढ़ाकर 36 हजार रुपए की गयी है। इसी प्रकार प्राविधिक एवं व्यावसायिक शिक्षा के लिए दी जाने वाली धनराशि में डिप्लोमा की राशि 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए, एमबीबीएस की धनराशि 48 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए तथा बीटेक, एमटेक, एमसीए, एमबीए की राशि 48 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपए की गयी है।

राज्यपाल के प्रस्ताव पर बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि वीरगति, शहीद की विधवा यदि अध्ययन या व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहे तो उसकी नि:शुल्क व्यवस्था की जाये तथा उसे 20 हजार रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाये जिससे वह व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार कर सके।

बैठक में प्रबंध समिति की 36वीं बैठक में लिये गये निर्णयों के कार्यवृत्त की पुष्टि की गयी। गत बैठक में शहीद होने वाले सैनिकों एवं पुलिस बल के परिवार को मिलने वाली सहायता राशि को 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए, अपंग होने की स्थिति में 3 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपए एवं शहीदों की पुत्रियों के विवाह के लिये रुपए 1.5 लाख से बढ़ाकर रुपए 2 लाख किये जाने का निर्णय लिया गया था।

बैठक के बाद आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान की ओर से राज्यपाल ने 43 शहीद पुलिस, सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बल के परिजनों को 3-3 लाख रुपए की फिक्सड डिपाजिट की रसीदें प्रदान की। इसमें सैन्य बल से 12ए सीमा सुरक्षा बल से 5ए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल से 18, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल से 3, उत्तर प्रदेश पुलिस बल से 5 परिवारों को कुल रुपए एक करोड़ उन्तीस लाख की धनराशि की फिक्सड डिपाजिट की रसीदें प्रदान की गयी।

इस अवसर पर शहीदों की पत्नियों को सम्बोधित करते हुये राज्यपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं आर्म्ड फोर्सेज सहायता संस्थान की अध्यक्ष होने के नाते यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि राज्य सरकार द्वारा घोषित की जाने वाली अनुदान राशि लाभार्थियों को हर हालत में मिले। उन्होंने कहा कि कमाने वाले के चले जाने का दु:ख तो सबको होता है लेकिन जिन्दगी फिर भी चलती रहती है। ऐसे में आप लोगों का यह कर्तव्य है कि अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुये इनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सदस्य अरूण पाठक, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव, प्रमुख सचिव वित्त भुवनेश कुमार के अलावा प्रबंध समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...