back to top

Income Tax : 2024-25 के लिए आईटीआर रिटर्न फॉर्म हुआ जारी, जानें कौन सा फॉर्म भरें

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म एक और चार को अधिसूचित कर दिया है। इस फॉर्म को 50 लाख रुपये तक की कुल सालाना आय वाले व्यक्ति और इकाइयां भरते हैं।

इससे व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ) के अलावा, 50 लाख रुपये तक की आय वाली कंपनियां और चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2023-मार्च 2024) में कारोबार और पेशे से आय अर्जित करने वाले वाले लोग इस वित्त वर्ष में अर्जित आय के लिए रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं। आमतौर पर, वित्त वर्ष के लिए आईटीआर फॉर्म मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में अधिसूचित किये जाते हैं। लेकिन पिछले साल, फॉर्म फरवरी में अधिसूचित किये गए थे।

हालांकि, इस साल करदाताओं को जल्दी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा देने के लिए आईटीआर फॉर्म दिसंबर में ही अधिसूचित कर दिये गये हैं। आईटीआर फॉर्म एक (सहज) और आईटीआर फॉर्म चार (सुगम) सरल फॉर्म हैं। आयकर विभाग ने शुक्रवार को फॉर्म अधिसूचित किये।

सहज को 50 लाख रुपये तक की आय वाले और वेतन, एक घर, अन्य स्रोतों (ब्याज) और 5,000 रुपये तक की कृषि से आय प्राप्त करने वाले निवासी व्यक्ति भर सकते हैं। सुगम फॉर्म वे व्यक्ति, हिंदु अविभाजित परिवार और सीमित देनदारी भागीदारी एलएलपी) वाली कंपनियां भर सकती हैं, जिनकी कुल आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी कमाई कारोबार तथा पेशे से है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

हनुमान जन्मोत्सव आज, घरों व मंदिरों में होगी विशेष पूजा, तैयारी पूरी

लखनऊ। हनुमान जन्मोत्सव हिंदू धर्म में एक पवित्र पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार...

पांच प्यारों की अगुवाई में पांच अप्रैल को निकलेगा नगर कीर्तन

नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगेलखनऊ। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश...

हनुमान जन्मोत्सव पर मंगल बनायेंगे दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेतलखनऊ। 2 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की स्थिति...

घोंघा बसन्त सम्मेलन में दूल्हे की रही धूम

लखनऊ। लखनऊ में इस वर्ष पुन: एक रोचक आयोजन ने धूम मचाई, घोंघाबसंत सम्मेलन विश्व का सबसे पुराना एवं अनूठा हास्य-आयोजन है, जो अखिल...

गोमती तट पर दिखा आस्था का संगम

श्री महालक्ष्मी धन व समृद्धि प्राप्ति महायज्ञ का आयोजन 150वीं महाआरती में गूंजा गोमती बचाओ का संकल्प लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर...

लन्तरानी सम्मान से नवाजे गये डॉ प्रवीण शुक्ल

लोहिया पार्क के मुक्ताकाशी मंच पर हुआ आयोजनलखनऊ। नगर का बहुप्रतीक्षित वार्षिक हास्य उत्सव 'लन्तरानी' का अयोजन बुधवार को गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क...