back to top

प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला उत्पीड़न की घटना : त्रिलोक त्यागी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है और महिला उत्पीड़न की घटनायें उत्तर प्रदेश में निरंतर बढ़ रही है।

इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। वर्तमान सरकार मे किसान, मजदूर, नौजवान, दलित अल्पसंख्यक सभी वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं और बेरोजगारी चरम पर है, युवा वर्ग आंदोलित है।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ा मुद्दा गन्ना मूल्य का भुगतान और गन्ने का लाभकारी मूल्य है लेकिन सरकार किसानों के साथ विश्वासघात किया है। केन एक्ट के अनुसार गन्ने का भुगतान 14 दिन के अंदर नहीं होने की स्थिति में किसानों को गन्ना मूल्य मय ब्याज के भुगतान करने का प्रावधान है।

सरकार के तानाशाही रवैया व पूंजीपति प्रेम के कारण मिले गन्ना किसानों का हजारों करोड़ों रुपये दबाये बैठी है, फलस्वरूप गन्ना किसानों में घोर निराशा है। यूरिया की बोरी का वजन कम करके भी सरकार ने किसानों के साथ छल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी खेल तथा खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि मेरठ की बेटियों ने देश का मान बढ़ाया है। बेटियों ने ये मिसाल पेश की है कि यदि सुविधा और अवसर मिले, तो हमारे खिलाड़ी हर मंच पर हर मैदान में देश का झंडा लहरा सकते हैं। वह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे है और अपनी निधि से हर संभव मदद कर रहे हैं। श्री त्यागी ने विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ बहाली की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल छात्रों के साथ है।

राज्य सरकार छात्रसंघों की बहाली की घोषणा करे। उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र में अब भाजपा सिर्फ चंद दिनों की मेहमान है। देश एवं प्रदेश की जनता इनके जंगलराज से परेशान हो चुकी है। महंगाई से त्रस्त जनता इनको 2024 में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

RELATED ARTICLES

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार किया गया

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर मयूर विहार कर दिया गया है। एक...

महाराष्ट्र: विरासत संरक्षण प्रयोगशाला के लिए समझौते पर हुए हस्ताक्षर

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका और भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत ट्रस्ट (आईएनटीएसीएच) ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...