back to top

डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं निंदनीय : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि मरीजों की सेवा में लगे 50 से भी अधिक डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना ग्रस्त होने की सूचना चिंताजनक है।

अखिलेश ने एक बयान में कहा, “संकट के समय सेवा भावना से जुटे डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कुछ स्थानों पर दुर्व्यवहार की घटनाएं भी निंदनीय हैं। सरकार इनके लिए सुरक्षा उपकरण और हर तरह से सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध करे।” उन्होंने जनता से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने की अपील है लेकिन जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए सरकार से कुछ अपेक्षाएं भी हैं जिनका समय से निराकरण होना चाहिए।

अखिलेश ने कहा, “मीडिया में आ रही इन खबऱों का स्पष्टीकरण वांछित है-क्या प्रति 10 लाख में केवल 32 लोगों की ही कोरोना जांच हुई? क्या संकट में अभाव के समय में भी मेडिकल उपकरणों का निर्यात हुआ है? क्या केवल मनरेगा या राशनकार्ड धारकों को ही राशन मिल रहा है?”

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार इस पर भी ध्यान दे कि लखनऊ में लॉकडाउन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डाउन सर्वर के कारण जनता पूरे-पूरे दिन भूखी प्यासी लाइनों में खड़ी रही। अलीगढ़, अमरोहा, सम्भल, औरैया, आजमगढ़ में प्रशासनिक मनमानी के चलते जनता को अनाज नहीं मिला। बहुत सी जगह निर्धारित से कम तौल पर अनाज बांटा गया। उन्होंने कहा कि ऐसी खस्ताहाल व्यवस्था, अधूरी तैयारी से भूखी जनता का पेट कैसे भरा जाएगा? जनता का विश्वास सर्वाेपरि होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा और...