back to top

सीतापुर में 167 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव, बगैर जाति, मत, मजहब अथवा चेहरा देखे, समाज के सभी वर्गों का विकास जा रहा है। एक समय था कि जब गरीबों का राशन सैफई चला जाता था। हाथी का पेट इतना बड़ा था कि गरीबों के लिए रखा सारा अनाज उसमें समा जाता था। लेकिन आज तो रामपुर हो या सीतापुर, हर जगह विकास का उजियारा है। हर गरीब का अपना घर है, हर घर शौचालय है। यही नहीं, आज तो सीतापुर जेल में भी बिजली आती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सीतापुर में 484.41 करोड़ की लागत वाली 167 परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को घर की प्रतीकात्मक चाभी सौंपी तो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों को योजना का लाभ भी दिया। जनसमूह के सामने साढ़े चार साल का लेखा-जोखा पेश करते हुए उन्होंने लोगों से भाजपा पर विश्वास बनाने के लिए आभार जताया तो विश्वास दिलाया कि सरकार एक-एक नागरिक के सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को सुनिश्चित करेगी। नैमिष धाम को प्रणाम अर्पित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ पाने वाले जिलों में सीतापुर पहले नंबर पर है। साढ़े चार साल में यहां के सवा दो लाख परिवारों को अपना घर मिला तो उज्ज्वला योजना के माध्यम से 5 लाख परिवारों को रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन दिए गए हैं।

 

पिछली सरकारों में सीतापुर की उपेक्षा पर दु:ख जताते हुए सीएम ने कहा कि राजधानी लखनऊ के इतना निकट होने के बाद भी विकास की रोशनी यहां नहीं आई। जनपद की बाढ़ की समस्या का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले जब बाढ़ या बीमारी का प्रकोप आता था तो सरकारें कान में तेल डाल कर रजाई ओढ़ कर सो जाया करती थीं। हमने 2017 में यहां वादा किया था और आज बाढ़ की समस्या का निदान हो रहा है। उत्साह से लबरेज जन समूह से आतीं ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों की नीति और नीयत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या कांग्रेस कभी कश्मीर से अनुच्छेद 370 का कलंक मिटा सकती थी? लोगों ने कहा नहीं, योगी ने फिर पूछा, क्या सपा-बसपा कभी अयोध्या में 500 साल का इंतजार खत्म कर राम मंदिर बनवाती, लोगों ने कहा कभी नहीं। योगी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है जो देश की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है, वरना सपा सरकार में तो आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाते थे।

 

कांवड़ यात्रा पर रोक लगती थी। आज होली, दिवाली हो या कोई अन्य पर्व-त्योहार सब हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो रहे हैं। किसी की हिम्मत नहीं कि कोई आस्था में खलल डाल सके क्योंकि अगर कोई खलल डालने की सोचेगा तो उसकी जगह सिर्फ जेल होगी और सीतापुर की जेल तो इसके लिए विख्यात है। सीएम ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस को समाज में भेदभाव, जातिवाद और पक्षपात को बढ़ावा देने वाली पार्टियां हैं। हमने 2017 में वादा किया कि किसानों की कर्ज माफ करने का। सरकार बनी और 86 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ।


मुख्यमंत्री ने बाराबंकी को दी 500 करोड़ की सौगात

बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी को विकास की धुरी से जोड़ने के लिए 500 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें ब्रिटानिया कंपनी की ओर से 340 करोड़ रुपए की लागत का बिस्कुट बेकरी प्लांट भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटानिया के प्लांट लगने से बाराबंकी के एक हजार युवाओं को उनके शहर में ही नौकरी मिलेगी। किसानों को भी प्लांट लगने से काफी लाभ होगा। यहीं के किसानों से गेहूं व मैदा भी लिया जाएगा। नई परियोजनाओं के शुरू होने से दुनिया भर में बाराबंकी को नई पहचान भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बाराबंकी की रामनगर, कुर्सी व नवाबगंज विधानसभा की 148.8 करोड़ रुपए की 186 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए सीएम ने ब्रिटानिया कंपनी के 340 करोड़ रुपए के लागत के प्लांट का भी शिलान्यास किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल देने से निजी निवेशक यूपी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सरकारी निवेश के साथ प्रदेश में निजी कंपनियां भी निवेश कर रही हैं। ब्रिटानिया कंपनी का प्लांट लगने के बाद बाराबंकी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। यहां के युवाओं को नौकरी के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों पर लगाम कसी गई है। अपराधी कोई भी हो उसकी जाति, मजहब, क्षेत्र और भाषा नहीं पूछी जाएगी। अपराध किया है, तो कानून के दायरे में लाकर उसे सख्त सजा दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारें चेहरा देख कर विकास करती थीं लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं है। जैसे देवा शरीफ का विकास होगा, वैसा ही महादेवा का विकास किया जाएगा। सीएम ने कहा कि विकास की योजनाओं से ही जीवन में परिवर्तन आता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की बदौलत विकास का लाभ आम लोगों को मिल पाता है। सीएम ने कहा कि आज ग्रामीण विकास, शहरी विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन विकास, शिक्षा व रोजगार को आगे बढ़ाने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया है। इससे बाराबंकी का युवा व किसान आत्मनिर्भर हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। बाराबंकी हमारे लिए दो नजरिए से महत्वपूर्ण है। पहला, रामराज की धरती बाराबंकी से प्रारंभ हो जाती है, यह रामराज का द्वार है। सीएम ने कहा कि बाराबंकी के किसानों ने अपने परिश्रम से कृषि को नई उंचाइयों तक पहुंचाया है। अपनी मेहनत की बदौलत यहां के किसान राम शरण पद्मश्री सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख, रक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नयी दिल्ली। एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान...

10 साल पुराना AADHAAR CARD आज ही करें अपडेट नहीं तो होगी बड़ी समस्या, जानें आखिरी तारीख

टेक न्यूज। आधार कार्ड (AADHAAR CARD) अपडेट: भारत के हर एक नागरिक के पास आधार कार्ड (AADHAAR CARD) का होना बहुत जरुरी है। यह...

आरजी कर मामला : कनिष्ठ चिकित्सकों ने 42 दिन बाद आंशिक रूप से काम शुरू किया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कनिष्ठ चिकित्सक 42 दिन बाद शनिवार सुबह आंशिक रूप से काम पर लौट आए। आरजी कर...

Latest Articles