back to top

तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम छह बजे तक हुआ 61.68% मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम छह बजे तक 61.58 प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2014 में तीसरे चरण वाली सीटों पर 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक इन सीटों पर मतदान का औसत स्तर 23.93 प्रतिशत था।

उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि…

उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदान के ए अंतिम आंकड़े नहीं हैं। अभी अधिकांश सीटों पर मतदान जारी है। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को पहले चरण में 69.5 प्रतिशत और 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि अब तक के तीन चरणों के दौरान इस चरण में सर्वाधिक 117 सीटों पर मतदान हुआ। पहले चरण में 91 और दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान हुआ था। सिन्हा ने बताया कि अब तक तीनों चरणों में लोकसभा की 303 सीटों पर हुए मतदान में 69.81 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

सिन्हा ने बताया कि मतदान के…

सिन्हा ने बताया कि मतदान के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर एक बजे तक 58.95 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पिछले चुनाव में राज्य की इन सीटों पर 63.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मतदान में हिस्सा लिया। शाह गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर शाम छह बजे तक 56.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

सर्वाधिक पीलीभीत सीट पर 61.74 प्रतिशत

इस अवधि में सर्वाधिक पीलीभीत सीट पर 61.74 प्रतिशत और मैनपुरी में सबसे कम 53.37 प्रतिशत मतदान हुआ। पीलीभीत से भाजपा के वरुण गांधी और मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा के उम्मीदवार हैं। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर 2014 के लपेकसभा चुनाव की तुलना में 0.45 से छह प्रतिशत तक की कमी आई है। उत्तर प्रदेश की 80 में से अब तक तीन चरण में हुए 26 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 60.7 रहा है। इस चरण में पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर सर्वाधिक 78.98 प्रतिशत मतदान हुआ। यह तीसरे चरण के मतदान में शामिल 15 राज्यों में सर्वाधिक मत प्रतिशत है।

तीन चरणों में कुल दस सीटों पर 81.5 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में कुल दस सीटों पर 81.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में 12.86 प्रतिशत मतदान हुआ। सिन्हा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में मतदान के दौरान हिंसा या अन्य काई शिकायत नहीं मिली है। इस चरण में बिहार की पांच सीटों पर शाम छह बजे तक 59.95 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर 64.68 प्रतिशत, असम की चार सीटों पर 70.05 प्रतिशत, कर्नाटक की 14 सीटों पर 60.97 प्रतिशत, केरल की सभी 20 सीटों पर 69.02 प्रतिशत और त्रिपुरा की एक सीट पर 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ।

पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 18 अप्रैल को…

पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 18 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान तीसरे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा महाराष्ट्र की 14 सीटों पर शाम छह बजे तक 55.65 प्रतिशत और गोवा की सभी दो सीटों पर 70.97 प्रतिशत मददान हुआ। तीसरे चरण में ओडिशा की छह सीटों पर 57.86 प्रतिशत मतदान हुआ। यह पिछले दो चरणों में हुए मतदान की तुलना में न्यूनतम है। पहले चरण में राज्य की चार सीटों पर 73.82 प्रतिशत और दूसरे चरण में पांच सीटों पर 72.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण में मतदान सामान्य रूप से शांतिपूर्ण रहा। केरल में 11 मतदाताओं की विभिन्न कारणों से मौत होने की सूचना मिली है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के

उन्होंने बताया कि मौत के यह मामले मतदाताओं के मतदान के लिए आने के दौरान या मतदान कर वापस जाने के दौरान अचानक बीमार होने जैसी वजहों से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद संसदीय क्षेत्र में एक मतदाता की हत्या और एक मतदान कर्मी की बीमारी के कारण मौत का मामला सामने आया है। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि मृतक मतदानकर्मी ड्यूटी पर नहीं था। वहीं असम के एक मतदान केन्द्र पर मतदान के बहिष्कार की काशिश किए जाने की सूचना मिली है। इसके अलावा केरल में एक मतदान केन्द्र पर ईवीएम के बटन में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर मशीन को परीक्षण के बाद बदल दिया गया।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...

यूपी में असदुद्दीन ओवैसी को झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने...

6 साल बाद दिशा सालियान केस में बड़ा एक्शन: CBI जांच शुरू, आदित्य ठाकरे पर भी लगे आरोप

मुंबई। दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले में बड़ा मोड़ आया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार, 2...

जन्माष्टमी : जरी मोती, मणि-माणिक की पोशाक पहनेंगे कान्हा

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व 4 सितंबर को मनाया जायेगा । कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित...

कला आत्मा का दर्पण होती है : डॉ. सुचित्रा हरमलकर

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में एक दिवसीय कथक व्याख्यान आयोजित लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के सुजान सभागार में आज एक दिवसीय कथक नृत्य व्याख्यान का...

माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु के लिए रखा हलछठ व्रत

लखनऊ। शहर में बुधवार को हलछठ का पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। हलछठ का व्रत माताओं द्वारा पुत्रों की दीघार्यु के...

गणेशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी में होगा दही हांडी उत्सव

लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से गणेंशगंज की डिजिटल मूविंग झांकी इस बार चार सितंबर से शुरू होगी। न्यू गणेशगंज अमीनाबाद रोड पर होने...

महानगर रामलीला का रिहर्सल शुरू

लखनऊ। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से मंगलवार को सुंदरकांड पाठ के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के...

राम मंदिर ट्रस्ट आज पहला पूर्णकालिक सीईओ नियुक्त करने में जुटा, बैठक जारी

अयोध्या । अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की...