back to top

देश में कोविड-19 के कुल मामलों में से 41.53 प्रतिशत अकेले सितंबर में आए सामने

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आने के बाद आठ महीने में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 63 लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिसमें सिर्फ सितंबर में ही 26,21,418 मामले सामने आए हैं और यह कुल संख्या का 41.53 प्रतिशत है। पिछले महीने कोविड-19 के 33,390 मरीजों की मौत भी हुई, जो अब तक इस महामारी से हुई कुल मौतों का करीब 33.84 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 86,821 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 63,12,584 हो गए। इनमें 26,21,418 मामले सितंबर में सामने आए। सितंबर में 24,33,319 मरीज इस रोग से उबरे, जो देश में अब तक संक्रमण मुक्त हुए कुल 52,73,201 मरीजों का करीब 46.15 प्रतिशत है।

अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयू) के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के उबरने के दृष्टिकोण से भारत पहले स्थान पर है, जिसके बाद ब्राजील और अमेरिका का नंबर आता है। जेएचयू के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, कोविड-19 से प्रभावित देशों के लिहाज से अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि इस रोग से हुई मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख की संख्या को पार कर गए थे। 16 सितंबर को यह संख्या बढ़ कर 50 लाख से अधिक, जबकि 28 सितंबर को बढ़ कर यह 60 लाख के आंकड़े को भी पार कर गई। देश में कोवड-19 के मामले को एक लाख के आंकड़े तक पहुंचने में 110 दिन लगे, 10 लाख को पार करने में और 59 दिन लगे थे।

संक्रमण के मामले 21 दिनों में 10 लाख से सीधे 20 लाख पर पहुंच गए। इसके बाद इसे 30 लाख के आंकड़े को पार करने में और 16 दिन लगे। वहीं, 40 लाख को पार करने में और 13 दिन, 50 लाख को पार करने में और 11 दिन तथा 60 लाख के आंकड़े को पार करने में और 12 दिन लगे। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोविड-19 के 52,73,201 मरीज अब तक इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से और 1,181 मरीजों की मौत हुई। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक कुल 7,56,19,781 नमूनों की 30 सितंबर तक जांच की गई।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...